देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद आज नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर भाजपा और उसके सहयोगी दल शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोविंद के नामांकन को एक मेगा पावर शो बनाने के लिए NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के सभी 13 मुख्यमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती, आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री टी.ई.के. पलानीस्वामी सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
वहीं राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने मीरा कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। गुरूवार को विपक्ष के 16 दलों ने राष्ट्रपति पद को लेकर बैठक की, जिसमें एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ यूपीए ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का नाम अपने उम्मीदवार के रूप में तय किया। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को होना हैं। साथ ही वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। रामनाथ कोविंद अगस्त 2015 से बिहार के राज्यपाल थे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपने नाम का ऐलान होने के बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
6 सितम्बर को सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद नौसेना उड्डयन को देंगे ‘राष्ट्रपति कलर’
रालोद से राजेन्द्र, भजापा से किशन ने किया नामांकन