BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए 15 से 17 दिसंबर तक बांग्लादेश की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद के साथ राष्ट्रपति कोविंद एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। साथ ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए. के. अब्दुल मोमन भी उनसे मुलाकात करेंगे।

 

इससे पहले पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए थे शामिल

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने इस वर्ष 26 से 27 मार्च तक बांग्लादेश की राजकीय यात्रा की थी। यह अवसर राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी और भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50वीं वर्षगांठ का था।

 

बांग्लादेश भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ

 

बांग्लादेश भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है। भारत और बांग्लादेश सुरक्षा, सीमा प्रबंधन व रक्षा, जल संसाधन, व्यापार, परिवहन व कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, संस्कृति व लोगों से लोगों के बीच संबंधों, ऊर्जा और शक्ति से लेकर विकास के विविध क्षेत्रों में प्रगतिशील, व्यापक और पर्याप्त सहयोग कर रहे हैं। दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान चुनौतियों का सामना करने में घनिष्ठ सहयोग किया है।

 

आगामी यात्रा दोनों देशों की द्विपक्षीय संबंधों को दी जा रही प्राथमिकता दर्शाते हैं

 

मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रपति की ऐतिहासिक अवसर पर आगामी यात्रा दोनों देशों की द्विपक्षीय संबंधों को दी जा रही प्राथमिकता दर्शाते हैं। यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध आपसी विश्वास और समझ के आधार पर बहुआयामी और अपरिवर्तनीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा इच्छा की भी पुष्टि करता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More