देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अखाडा सज गया है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए। नामांकन के साथ यह साफ हो गया कि मुकाबल भाजपा और रालोद के बीच सीध होगा। बसपा ने मैदान छोड दिया है।
बसपा में एक राय नहीं बन पाने की वजह से चुनाव नहीं लडाने का फैसला लिया गया। भरतीय जनता पार्टी से किशन सिंह चैधरी ने नामांकन दाखिल किया है। किशन सिंह के नामांकन के दौरान सांसद हेमा मालिनी और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण, मथुरा वृंदावन नगर निगम के मयर डा. मुकेश आर्यबंधु, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा मौजूद आदि मौजूद रहे। रालोद से राजेन्द्र सिंह सिकवार ने नामांकन दाखिल किया है। रालोद प्रत्याशी ने नामांकन से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। रालोद और भाजपा दोनों के आठ आठ जिला पंचायत सदस्य जीत कर आये हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जे के लिए 17 सदस्य जरूरी हैं। अब एक प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से जीता है जबकि बसपा के 13 सदस्य जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। सबसे ज्यादा सीट जीतने के बाद भी बसपा आपसी खींचतान के चलते इस चुनाव में लगातार पिछडती रही है। रालोद ने सबसे पहले राजेन्द्र सिंह सिकरवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। भाजपा ने लम्बे विलंब के बाद किशन सिंह के नाम की घोषणा की थी। नामांकन के दिन की पूर्व संध्या तक बसपा अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर सकी थी।













Related Items
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
राजस्थान विधानसभा चुनाव - कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, भरतपुर रालोद के लिए छोड़ा
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने किया शुभारम्भ