देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारत सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के टीआईआर कन्वेंशन से जुड गया। इसी के साथ भारत टीआईआर कन्वेंशन से जुडने वाला 71वां देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के टीआईआर कन्वेंशन से भारत को दक्षिण एशिया और उसके बाहर अपने व्यापार को बढाने में सहायता मिलेगी। साथ ही इससे रणनीतिक व्यापारिक केंद्र बनने की भारत की संभावना में भी तेजी आएगी। ज्ञातव्य है कि टीआईआर माल परिवहन के लिए मानक है। इसका प्रबंधन विश्व सडक परिवहन संगठन आईआरयू के हाथों में हैं। ज्ञातव्य है कि अभी तक भारत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं को अलग-अलग देशों की ट्रांसपोर्ट और कस्टम सिस्टम के अनुरूप नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पडता था।
अब टीआईआर से जुडने के बाद भारत को इन परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। भारत सोमवार को टीआईआर से जुड गया। इस मौके पर आईआरयू के महासचिव उमबेर्टो डि प्रेटो ने कहा कि वे देशों के टीआईआर परिवार में भारत का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि यह दक्षिण एशिया में परिवहन, व्यापार और विकास के सिलसिले में तालमेल एवं प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत को मिलेगा यह फायदा:
टीआईआर भारत को म्यांमार, थाइलैंड, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ व्यापारिक समेकन में मदद करेगा। यह उसे ईरान में चाबहार बंदरगाह के मार्फत अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे में मालढुलाई और अफगानिस्तान एवं तेल समृद्ध यूरेशिया क्षेत्र तक माल परिवहन में भी सहायता पहुंचाएगा। साथ ही इससे भारत के व्यापार पर दूरगामी असर पडेगा। भारत को विभिन्न देशों की सीमा पर कई तरह की प्रक्रियाओं से होकर नहीं गुजरना पडेगा। टीआईआर लागू होने के बाद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर ड्यूटीज और टैक्स का भुगतान किए बगैर मालों का परिवहन हो सकेगा।
चीन के वन बेल्ट वन रोड की काट:
टीआईआर को चीन के वन बेल्ट वन रोड की काट माना जा रहा है। माना जा रहा है कि चीन के ओबीओआर का सामना करने के लिए भारत के पास यह एक मजबूत हथियार है। इससे भारत के इंटरनेशनल नॉर्थ-साऊथ ट्रांसपॉर्ट कॉरिडोर और चाबहार प्रॉजेक्ट में भारत को मदद मिलेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!