BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज एक प्रेस कांफ्रेस की। प्रेस कांफ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन में उनकी सरकार द्वारा किए गए कामों की उपलब्धियां गिनाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 100 दिन सरकार के कार्यकाल का छोटा सा हिस्सा है। उन्होंने प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने छोटे से कार्यकाल में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि 29 मार्च 2017 को सरकार ने अपना कामकाज संभाला था। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी 100 दिनों का समय छोटा सा कार्यकाल है, लेकिन हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और हमें सरकार की उपलब्धियों पर संतोष महसूस हो रहा है। योगी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की मोदी सरकार के रास्ते पर चल रही है, हमारी सरकार भी सबका साथ-सबका विकास का नियम अपना रही है। योगी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में यूपी की हालत काफी खराब हुई थी। वहीं हमारी सरकार जनकल्याण के काम कर रही है, बिना किसी भेदभाव के। योगी ने कहा कि उनकी सरकार भोजन, सड़क, आवास, पेयजल के साथ ही कानून व्यवस्था और शिक्षा पर भी काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन को लागू करने के लिए काम कर रही है। किसानों की बात करते हुए योगी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था किसान पर निर्भर करती है, हमारी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था कराई जा रही है। योगी ने कहा कि किसानों के लिए अभी तक 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय सरकार ने किया है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया गया, जिससे 86 लाख किसानों को फायदा मिला। इससे 36000 करोड़ का खर्च हुआ, लेकिन सरकार अपने खर्चों को कम कर इसे वहन करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 22517 करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का भुगतान हो गया है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने खनन नीति को ई-पोर्टल के जरिए लागू करने का फैसला किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए केंद्र से मंजूरी दी गई है। गड्ढा मुक्त सड़कें और बिजली : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने 1 लाख 21 हजार किमी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का फैसला किया है, सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली 14 अप्रैल से शुरू की गई है। वहीं 24 घंटे बिजली देने पर लगातार काम चल रहा है। कई धार्मिक स्थलों को 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया गया है। अर्धकुंभ 2019 से पहले गंगा को स्वच्छ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी, केंद्र के साथ मिल कर गंगा को साफ किया जा रहा है। भू-माफिया पर नकेल : योगी आदित्यनाथ नेे कहा कि राज्य सरकार भू माफिया पर नकेल कस रही है। योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने भू-माफिया के विरुद्ध एंटी भूमाफिया का गठन किया गया है, इसके तहत कई हेक्टेयर भूमि मुक्त भी की गई है।  महिला सुरक्षा: योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार काम कर रही है, इसके तहत एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया गया। साथ ही सरकार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी काम किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छता के लिए काम: योगी ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम कर रही है, अक्टूबर 2018 तक राज्य को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य किया गया है। योगी ने कहा कि मेरठ, सहारनपुर, रायबरेली, रामपुर को भी स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए काम चल रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल पर अब तक का सर्वाधिक 2.7 अरब डॉलर यानी 17 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गूगल पर यह जुर्माना सर्च के क्षेत्र में अपने एकाधिकार का दुरुपयोग कर स्पर्धारोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। सात वर्ष तक चली जांच में पाया गया कि गूगल ने अपने सर्च इंजन पर खोज परिणामों में अन्य वेबसाइटों की अपेक्षा अधिक कीमत होने के बावजूद अपनी शॉपिंग वेबसाइटों को तरजीह दी। यूरोपीय आयोग ने एक बयान जारी कर कहा, गूगल ने बाजार का सबसे बड़ा सर्च इंजन होने के नाते अपने अन्य उत्पादों को अवैध तरीके से तरजीह देकर एकाधिकार व्यापार रोधी नियमों का उल्लंघन किया है। यूरोपीय आयोग के आयुक्त एवं स्पर्धा नीतियों के प्रभारी मार्गरेट वेस्टगेर ने एक बयान जारी कर कहा,गूगल ने जो कुछ किया है, वह ईयू के स्पर्धा रोधी नियमों के तहत अवैध है। गूगल ने अन्य कंपनियों को गुणवत्ता और नवाचार के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने से रोका। सबसे अहम बात यह है कि गूगल ने यूरोपीय ग्राहकों को उत्पादों एवं सेवाओं का सही विकल्प चुनने और नवाचारों का पूरा लाभ उठाने से बाधित किया। बयान में कहा गया है कि गूगल को अपनी यह हरकत 90 दिनों के अंदर रोकनी होगी, अन्यथा गूगल की ही सहायक रिटेल कंपनी अल्फाबेट के दैनिक वैश्विक कारोबार का पांच फीसदी जुर्माना देना होगा।  इससे पहले किसी प्रौद्योगिकी कंपनी पर लगा सबसे बड़ा जुर्माना 1.1 अरब डॉलर का था, जो 2009 में इंटेल पर लगा था। ईयू गूगल से अपने सर्च इंजन पर खोज परिणामों में बदलाव लाने के लिए भी कह सकती है, जिससे कि गूगल सर्च इंजन गूगल के ही अन्य उत्पादों को तरजीह न दें।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनावों के लिए नामाकंन का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक 64 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। वहीं आज मीरा कुमार ने 17 विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। मीरा कुमार के नामांकन भरते समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, सीताराम येचुरी, शरद पवार जैसे विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले मीरा कुमार ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अपने पिता बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।   राहुल ने किया ट्वीट: मीरा कुमार के नामांकन भरने से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बांटने की नीति के खिलाफ हमनें देश को एक करने की विचारधारा को आगे रखा है। आगे उन्होनें लिखा कि मीरा कुमार हमारी उम्मीदवार हैं, इस पर गर्व है। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी इस समय देश में नहीं है, वे छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर गए हुए हैं। वहीं राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।    मीरा कुमार साबरमती से शुरू करेंगी अपना प्रचार-प्रसार:मीरा कुमार अपना चुनावप प्रचार गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू करेंगी। कल मंगलवार को मीरा कुमार ने इस बात का ऐलान किया था। साथ ही उन्होनें कहा था कि लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता, प्रेस की आजादी और गरीब का कल्याण हमारी विचारधारा के अंग हैं, इनमें उनकी गहरी आस्था है और वह इस विचारधारा पर ही राष्ट्रपति चुनाव लडूंगी। ज्ञातव्य है कि प्रेस कांफ्रेस के दौरान मीरा कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आरोपों का भी जवाब दिया था। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली । श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में रविवार को हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकवादी गतिविधियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि जमात उत दावा प्रमुख हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की हमले का लाइव अपडेट ले रहा है। ये वीडियो आतंकी संगठन जमात उद दावा के लाहौर हेडक्वार्टर का है। वीडियो में दिख रहा है कि लाहौर में जमात उद दावा के हेडक्वार्टर में बैठा एक युवक श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में चल रहे आतंकी हमले की लाइव कमेंट्री कर रहा है। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ये शख्स श्रीनगर के हमलावरों को लश्कर का मुजाहिदीन बता रहा है और दावा कर रहा है कि आतंकी भारतीय सेना का जम कर मुकाबला कर रहे हैं। इस शख्स के साथ हाफिज सईद का साला हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी बैठा दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स आतंकियों के लिए ईद की नमाज के दौरान श्रीनगर में हमलावर आतंकियों के लिए दुआ करने के गुजारिश कर रहा है। आपको बता दें कि अभी आतंकवादी संगठन जमात उद दावा की कमान हाफिज सईज के साले अब्दुल रहमान मक्की के हाथों में है। गौरतलब है कि शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद हो गए थी और दो जवान भी जख्मी हुए थे। हमले की बाद सुरक्षा बलों से बचने के लिए आतंकवादी नजदीक ही स्थित डीपीएस स्कूल में घुस गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था। रातभर चले ऑपरेशन के बाद सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। आपको बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आमतौर पर राष्ट्रपति चुनाव सत्तापक्ष और विपक्ष की लड़ाई मानी जाती है, लेकिन इस बार का राष्ट्रपति चुनाव बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के लिए एक-दूसरे को साधने का जरिया बन गया है। घटक दलों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है और बयानबाजी भी जोर पकडऩे लगी है। इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद से बिहार का राजनीतिक पारा गरम है और महागठबंधन में शामिल दलों में कटुता दिखाई देने लगी।  राजद और कांग्रेस जहां विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के समर्थन में हैं, वहीं जनता दल (युनाइटेड) राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन दे रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस ने जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार पर पहला बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि जो लोग एक सिद्धांत में भरोसा करते हैं, वे सिर्फ एक फैसला लेते हैं। आजाद के मुताबिक, जिन लोगों को कई सिद्धांतों में भरोसा है, वे कई तरह के फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा, वह (नीतीश) पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिहार की दलित की बेटी को हराने का फैसला किया है, हम नहीं।  आपको बता दें कि विपक्ष की ओर से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में कैंडिडेट बनाने के फैसले पर नीतीश ने कहा था कि विपक्षी गठबंधन ने बिहार की बेटी को हराने के लिए मैदान में उतारा है। बिहार के महागठबंधन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। नीतीश के कोविंद को समर्थन की वजह से जेडीयू और आरजेडी में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यहां तक कि लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश की आलोचना की थी। वहीं, नीतीश ने मीरा को कैंडिडेट बनाए जाने को हारने की रणनीति करार दिया था। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले शुक्रवार राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन दने के निर्णय पर पुर्नविचार करने की अपील को नकारते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में बिहार की बेटी को उम्मीदवार हराने के लिए बनाया गया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के प्रति उनके मन में सम्मान है। नीतीश ने कहा था कि क्या बिहार की बेटी का चयन हराने के लिए किया गया? जिताने के लिए क्यों नहीं किया गया? दो बार मौका था तब क्यों नहीं याद आई बिहार की बेटी? नीतीश ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को समर्थन नहीं देने के फैसले को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा, बिहार की बेटी मीरा कुमार के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। उनके बिहार की बेटी होने से मुझे भी बहुत गर्व की अनुभूति होती है। मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने अच्छा काम किया। नीतीश ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि अगर सच में कोई रणनीति बनानी है, तो वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाइए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस की। मीरा कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव को दलित बनाम दलित के नजरिए से देखने पर आलोचना की और कहा कि इससे समाज की सोच का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले जब भी राष्ट्रपति चुनाव हुए, तो अनेक बार तथाकथित उच्च जाति के प्रत्याशी खड़े हुए, लेकिन उनकी जाति की चर्चा कभी नहीं हुई। मुझे याद नहीं कि कभी जाति की चर्चा हुई हो। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वह गुजरात के साबरमती आश्रम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीरा कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के वीडियो अटैक का जवाब देते हुए कहा कि उस समय सभी ने अपने-अपने समापन भाषण दिए थे।   मीरा ने कहा कि किसी ने भी उन पर पक्षतापूर्ण कार्य करने का आरोप नहीं लगाया। मीरा ने कहा कि सभी ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। ज्ञातव्य है कि सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक वीडियो जारी करते हुए लोकसभा स्पीकर के तौर पर मीरा कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि 6 मिनट के भाषण में मीरा ने उन्हें 60 बार टोका था। मीरा कुमार ने रसूक के दम पर बंगले को स्मारक में तब्दील करने के जुडे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। मीरा ने कहा कि जहां तक बंगले का सवाल है तो उसे सरकार ने एक सरकारी प्रतिष्ठान को दिया है, सरकारी दफ्तर के लिए दिया है। साथ ही मीरा ने कहा कि बंगले का बकाया नियमों के हिसाब से निपटाया जा चुका है। साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ जनता को सूचित करते हुए उनका निपटारा किया गया है। साभार-khaskhabar.com        

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी से मुलाकात के समय मेलानिया ट्रंप ने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। सोमवार को व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत करते समय ट्रंप के साथ मौजूद उनकी पत्नी मेलानिया ने पीले रंग का बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहन हुआ था। खबरों के अनुसार इस गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।   सोशल मीडिया में मेलानिया की ड्रेस, मुस्कुराहट और खूबसूरती की चर्चा काफी जोरों पर है। लोग उनकी जम कर तारीफ कर रहे हैं। कोई मेलानिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके गाउन की। खबरों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते मेलानिया के लिए कई फैशन डिजाइनरों ने राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह के लिए ड्रेस डिजाइन करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब ट्विटर यूजर्स कह रहे हैं कि मेलानिया को किसी डिजाइनर की जरूरत ही नहीं है। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 1.10 बजे मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में आतंकवाद को दुनिया से खत्म करने की बात कही। आपको बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दुनिया के पहले नेता के साथ डिनर था।   पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का न्योता दिया है। ट्रंप को न्योता देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्योता देता हूं। मैं आपके स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साथ ही, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी को भारत आने का न्येता दिया। उन्होंने कहा कि मैं इवांका को भी भारत आने का न्योता देता हूं। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी से मुलाकात के समय मेलानिया ट्रंप ने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। सोमवार को व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत करते समय ट्रंप के साथ मौजूद उनकी पत्नी मेलानिया ने पीले रंग का बेल्टेड फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहन हुआ था। खबरों के अनुसार इस गाउन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।   सोशल मीडिया में मेलानिया की ड्रेस, मुस्कुराहट और खूबसूरती की चर्चा काफी जोरों पर है। लोग उनकी जम कर तारीफ कर रहे हैं। कोई मेलानिया की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके गाउन की। खबरों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते मेलानिया के लिए कई फैशन डिजाइनरों ने राष्ट्रपति पद के शपथ समारोह के लिए ड्रेस डिजाइन करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब ट्विटर यूजर्स कह रहे हैं कि मेलानिया को किसी डिजाइनर की जरूरत ही नहीं है। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 1.10 बजे मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में आतंकवाद को दुनिया से खत्म करने की बात कही। आपको बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दुनिया के पहले नेता के साथ डिनर था।   पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का न्योता दिया है। ट्रंप को न्योता देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्योता देता हूं। मैं आपके स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा हूं। साथ ही, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी को भारत आने का न्येता दिया। उन्होंने कहा कि मैं इवांका को भी भारत आने का न्योता देता हूं। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को अमेरिका पहुंचे। यहां रविवार को पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और चीन पर बिना नाम लिए निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को ताकत का एहसास करवा दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल नहीं उठाए। इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका की अग्रणी कंपनियों के 21 शीर्ष स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई, अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस, एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक और मास्टरकार्ड के अध्यक्ष अजय बंगा सहित अनेक शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आज पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रात्रि भोज करेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि इस प्रशासन के तहत व्हाइट हाउस में यह एक विदेशी गणमान्य के लिए पहला रात्रि भोज होगा, इसलिए यह बहुत अहम है। पीएम मोदी व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। साथ ही आज दोनों देशों के नेता विभिन्न बैठकों में साथ वक्त बिताएंगे, जिसमें दोनों के बीच सीधी बातचीत, शिष्टमंडल के स्तर की वार्ता, स्वागत शामिल है, जो रात्रि भोज के साथ खत्म होगा। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी 27 जून को नीदरलैंड जाएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देशभर की छोटी बड़ी मस्जिदों में भी करोड़ों लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को ईद की बधाई भी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं से देशवासियों को ईद की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं! यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में तो सुबह ही नमाजी पहुंचने लगे। बड़े, बूढ़े-बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद पहुंचे। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है। ईद की नमाज के बाद उन्हें न सिर्फ ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है, बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है। रविवार शाम जामा मस्जिद का पूरा इलाका मेले में तब्दील हो गया। बाजार पूरे उफान पर रहा। कहीं लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए रंग-बिरंगी टोपियां खरीद रहे थे, तो कोई कुर्तों की खरीदारी में जुटा था। हर कोई यह सुनिश्चित करने में लगा था कि किसी तरह भी ईद के स्वागत में कोई कमी न रह जाए। जामा मस्जिद, चितली कब्र, मटिया महल, चूड़ीवालान, तिराहा बैरम खान, अहमद खां बाजार पूरी रात गुलजार रहे। ईद की रौनक के चलते पूरा इलाका रौशन रहा। बाजार समेत पुरानी दिल्ली के बाजारों में हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं में ईद के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन पर शनिवार को आतंकवादियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी हमले के बाद आतंकवादी दिल्ली पब्लिक स्कूल में जा घुसे। सेना ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है। फिलहाल, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।   खबरों के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी हुई, जिससे सर्च अभियान में बाधा आई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, श्रीनगर के बाहरी इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गश्त कर रहे सुरक्षाबलों के एक दल पर पंठा चौक इलाके में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन के एक उप-निरीक्षक सहित दो जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गए।   घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आतंकवादियों की तलाशी के लिए स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी को कॉल कर हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, दूसरी घटना में आतंकवादियों के हमला स्थल पर एक पुलिसकर्मी की राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ का एक जवान तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच करीब तीन घंटे तक गोलाबारी हुई। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। आपको बात दें कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे के लिए सीज फायर का उल्लंघन किया जाता है, लेकिन भारतीय सेना के आगे वह अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं हो पाता है।साभार-khaskhabar.com    

Read More

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल दौरे के बाद आज अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे वाशिंगटन पहुंचे। मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्हाइट हाउस में मुलाकात, कई अहम सामरिक मुद्दों पर चर्चा होगी।   पीएम मोदी यहां दिग्गज कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर भारतीय सुमदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से हाथ मिला कर अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी 26 जून को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर मुख्य जोर होगा। दोनों नेताओं की यह पहली बैठक होगी।   पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान कई अहम करारों पर दस्तखत होने हैं। इस मुलाकात से पहले ही रिश्तों के और मजबूत होने के संकेत मिल गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिका ने भारत को 22 गार्जियन मानवरहित ड्रोन की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More