देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आतंकी सैयद सलाउद्दीन ने स्वीकार किया है कि उसने भारत में आतंकवादी हमले करवाए हैं। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सैयद सलाउद्दीन ने कहा कि उसके आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है। ज्ञातव्य है कि हाल में सैयद सलाउद्दीन को अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। वहीं भारत भी पहले से दावा करता आ रहा है कि पाकिस्तान उन आतंकियों का पनाहगाह बना हुआ है जो कि भारत में आतंक फैलाते हैं। जिओ टीवी को दिए साक्षात्कार में सलाउद्दीन ने कहा है कि अभी उनका फोकस भारतीय सुरक्षाबलों पर है। साथ ही उसने कहा कि उसके संगठन ने अभी तक जिन ऑपरेशन को अंजाम दिया है या देने वाले हैं, वे पूरी तरह से भारतीय सुरक्षाबलों पर हैं। साथ ही सैयद सलाउद्दीन ने कश्मीर को अपना घर बताया है और दावा किया है कि भारत में उसके कई समर्थक हैं।
उसने कहा कि बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में विद्रोह हो रहा है। उसने टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह भी स्वीकार किया कि वह अंतरराष्ट्रीय बाजार से हथियार खरीदता है। साथ ही उसने कहा कि वह पैसे मिलने पर इन हथियारों को कहीं भी सप्लाई कर सकता है। उसने यह भी कहा कि वह भारत में किसी भी जगह को निशाना बना सकता है।
अमेरिका ने घोषित किया अंतरराष्ट्रीय आतंकी:
ज्ञातव्य है कि हाल ही में पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले पाकिस्तान को झटका देते हुए यूएस ने सैयद सलाउद्दीन का नाम अतंरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था। वहीं अमेरिका के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान के इसे पूरी तरह नाइंसाफी करार दिया था। ज्ञातव्य है कि सलाउद्दीन फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहता है। हिज्बुल के अलावा वह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल भी चलाता है। पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी इसी यूनाइडेट जिहाद काउंसिल ने ली थी। इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक, सलाउद्दीन पाकिस्तान में अपने सुरक्षित ठिकाने से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!