BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजकोट: PM मोदी का बडा रोड शो, बोले- राजनीति की शुरूआत यहीं से की

राजकोट: PM मोदी का बडा रोड शो, बोले- राजनीति की शुरूआत यहीं से कीराजकोट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को पीएम मोदी ने राजकोर्ट में रोड शो किया। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 40 साल बाद कोई पीएम राजकोट आया है। साथ ही उन्होनें कहा कि राजकोट की उनके दिल में खास जगह है। उन्होनें कहा कि उनके राजनीति की शुरुआत गुजरात से हुई है।

दिव्यांगों के लिए एक साइन लैंग्वेज कानून बनाया:

पीएम मोदी ने यहां जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। आजादी के 70 साल बाद भी देश के हर राज्य में दिव्यागों के लिए अलग अलग साइन लैंग्वेज है। इससे दिव्यांग देश में कही भी जाता तो उसे परेशानी होती, उसे समझने के लिए कारेई इंटरप्रेटर नहीं था। मोदी ने कहा कि हमने एक कानून बनाया कि देश के सभी बालकों को एक साइन लैंग्वेज सिखाया जाए और इसकी व्यवस्था की। पीएम मोदी ने कहा कि यह काम बहुत छोटा लगता है, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है। 

 

हवाई अड्डे तक रोड शो:

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राजकोट में पीएम मोदी दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे। इसके बाद वे आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे। इसके बाद बांध से स्थानीय हवाई अड्डे तक पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं। शाम को मोदी गांधी नगर रवाना हो जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी उत्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे। यहां पीएम मोदी 552 करोड रुपये की लागत से दो जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

 

साबरमती में गोरक्षकों को दिया कडा संदेश: इससे पहलेपीएम मोदी ने साबरमती आश्रम में लोगों को संबोधित किया। यहां मोदी ने गौरक्षा पर लगातार देशभर में हो रही हिंसा पर कडा संदेश दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक वाकया भी सुनाया, जिसे सुनाते वक्त वह काफी भावुक हो गए थे। साथ ही साबमती आश्रम की 100वीं वर्षगांठ पर उन्होंने महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More