BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जीएसटी का काउंटडाउन शुरू: आज रात सितारों से जगमाएगी संसद

जीएसटी का काउंटडाउन शुरू: आज रात सितारों से जगमाएगी संसदनई दिल्ली। आज रात 12 बजे से जीएसटी लागू हो जाएगा, इसके साथ ही देश को अनगिनत टैक्स से आजादी मिल जाएगी। संसद में जीएसटी के लॉन्च की जबरदस्त तैयारी की गई है। जीएसटी लागू होने के मौके पर केंद्रीय कक्ष में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कई फिल्मी सितारें और बड़ी हस्तियां भी मौजूद होंगी।

 

संसद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर आज आधी रात को ठीक वैसा ही भव्य आयोजन होने वाला है जैसा 15 अगस्त 1947 की आधी रात को हुआ था। केंद्रीय कक्ष में भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की निगरानी में जीएसटी लागू करने का अभ्यास भी हो चुका है। मुख्य कार्यक्रम में ठीक 12 बजे घंटा बजेगा, जो यह बताएगा कि जीएसटी लागू हो गया है। 

 

रात 11.30 बजे से 12.5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान दो शार्ट फिल्में भी दिखाई जाएगीं। इसके लिए केंद्रीय कक्ष में दो बड़ी-बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एक एप भी जारी करेंगे।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे, इसलिए केंद्रीय कक्ष के साउंड सिस्टम को भी बदला गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों सहित करीब 1500 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

 

जीएसटी के कार्यक्रम के लिए संसद भवन को एलईडी बल्बों से रोशन किया गया है। माइक्रो सेंड तकनीक से संसद भवन के खंभों को साफ किया जा रहा है, ताकि इमारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More