BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर तनाव के बीच इफ्तार पार्टी में मिलेंगे लालू-नीतीश

राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर तनाव के बीच इफ्तार पार्टी में मिलेंगे लालू-नीतीशपटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति चुनावों के दौरान एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देगी। इसके बाद बिहार के राजनीतिक क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या नीतीश एनडीए में अपनी वापसी का विचार बना रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के साथ बिहार में गठबंधन की सरकार चला रहे नीतीश आगे भी महागठबंधन का हिस्सा रहेंगे, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इन सब कयासों के बीच नीतीश कुमार आज लालू प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। दरअसल लालू ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें नीतीश कुमार शिरकत करेंगे। एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बुधवार को अपने समर्थन का ऐलान करने के बाद नीतीश की लालू से यह पहली मुलाकात है। आपको बता दें कि 17 जून को नीतीश कुमार ने भी अपने सरकारी आवास एक, अणे मार्ग पर इफ्तार का आयोजन किया था, जिसमें लालू प्रसाद के अलावा और उनकी पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप ने भी शिरकत की थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More