BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक प्रदर्शन, नेवी पर जमीन अधिग्रहण का आरोप

महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक प्रदर्शन, नेवी पर जमीन अधिग्रहण का आरोपमुम्बई। महाराष्ट्र के कल्याण में नेवी के जमीन अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों ने गुरुवार सुबह हिंसक प्रदर्शन किया। किसानों ने कल्याण क्षेत्र के नेवली गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जब पुलिस ने उनको हटाने का प्रयास किया तो किसान आक्रोशित हो गए और उन्होने तोड़-फोड़ शुरू कर दी। किसानों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों सहित पुलिस के वाहनों में जबरदस्त तोड़-फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी। 

 

इस दौरान आक्रोशित किसानों की पुलिस से भी झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए पुलिसकर्मियों पर ही धावा बोल दिया। इस हमले में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर, दो सब इंस्पेक्टर सहित कुछ कांस्टेबल के घायल होने की भी खबर है।

 

आपको बता दें कि किसानों द्वारा किया जा रहा यह प्रदर्शन नेवी की ओर से किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में हो रहा है। गौरतलब है कि इस गांव में विश्व युद्ध के दौरान की एक एयर स्ट्रिप बनाया गया था और इसके आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय की है। कई वर्षों से खाली पड़ी जमीन को लोग अपनी बताकर लगातार खेती करते आ रहे हैं। लेकिन अब नेवी जब इस पर अधिग्रहण करती दिख रही है तो किसान भड़क गए। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More