देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार से चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस चार दिन की विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी तीन देश जाएंगे। आज पीएम मोदी पुर्तगाल पहुंचेंगे। पीएम मोदी आज पुर्तगाल के लिस्बन में पीएम अंतोनियो कोस्टा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि पुर्तगाल के पीएम के साथ मोदी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, विशेष रूप से आर्थिक सहयोग, विज्ञान एवं तकनीक, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद 25 और 26 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।
सोमवार 26 जून को पीएम मोदी यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मोदी, ट्रंप के साथ आतंकवाद, एच-1बी वीजा नियमों में संभावित बदलावों को लेकर भारतीय चिंताओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि मोदी और ट्रंप के बीच रक्षा संबंधों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। एक-दूसरे को जानने के लिए उनके पास करीब पांच घंटे का समय होगा। दोनों साथ में व्हाइट हाउस में डिनर भी करेंगे। ज्ञातव्य है कि मोदी अमेरिका दौरे पर जाने वाले ऐसे पहले विदेशी लीडर होंगे, जिनको ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर का मौका मिल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लीडर्स मीडिया को संक्षिप्त बयान देंगे, लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देंगे। अमेरिका यात्रा के बाद मोदी 27 जून को नीदरलैंड रवाना होंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री मार्क रेता और राजा विलम अलैक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से औपचारिक भेंट होगी। भारत और पुर्तगाल दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यहां भी प्रधानमंत्री देश के महत्वपूर्ण सीईओ से मिलेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'