BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ : तेज बारिश में बच्चों के साथ पीएम मोदी ने किया योगा

लखनऊ : तेज बारिश में बच्चों के साथ पीएम मोदी ने किया योगालखनऊ । आज भारत सहित पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर भारत के कई शहरों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी लखनऊ में हैं और वे आज सुबह योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। पीएम मोदी के साथ राज्यमंत्री राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। यह कार्यक्रम लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित किया गया है। यहां सुबह तेज बारिश हुई और पीएम मोदी बारिश के बीच ही योग कार्यक्रम में पहुंचे। लखनऊ में रमाबाई पार्क में पीएम मोदी योग कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अब योग कर रहे हैं। बारिश के बीच पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ, राम नाइक समेत अन्य लोग भी योग कर रहे हैं। वहां पर बारिश के बावजूद लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

योग दिवय के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन को स्थिर रखने में योग का महत्व है। उन्होंने कहा कि आज योग जन-जन और घर-घर का हिस्सा बन रहा है। पीएम बोले कि विश्व के अनेक देश, जो हमारी संस्कृति को नहीं जानते हैं, लेकिन योग से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में योग पर कोई सवालिया निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में नमक की तरह ही योग का महत्व है। साथ ही उन्होंने देश के कोने-कोने में योग करने वालों को प्रणाम किया।

सीएम योगी बोले :

पीएम मोदी के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कराने के लिए पीएम योगी का आभारी होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ 100 दिव्यांग बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More