देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । बीजेपी ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ऐलान कर दिया है। बीजेपी के उम्मीदवार का समर्थन करने की बात पर शिवसेना आज इस बारे में अपना अंतिम फैसला लेगी। माटुंगा में शिवसेना के 51वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोविंद को दलित वोट हासिल करने की मंशा से चुना गया है तो शिवसेना उनका समर्थन नहीं करेगी।
ठाकरे ने कहा कि हमने कभी किसी को ढाल बनाकर राजनीति नहीं की है। हमने एम. एस. स्वामीनाथन का नाम सुझाया था ताकि किसानों को फायदा मिल सके। हम हमेशा किसानों के हित के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति पद के दलित उम्मीदवार को लेकर राजनीति करने के प्रयास किये जा रहे हैं। अगर ऐसा है तो हम उनका समर्थन करने में दिलचस्पी नहीं रखते। हम आज राजग उम्मीदवार पर अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा के बाद ट्वीट किया, मैं आश्वस्त हूं कि श्री रामनाथ कोविंद एक अप्रतिम राष्ट्रपति बनेंगे और गरीबों, वंचितों और हाशिये के समाज के मजबूत आवाज बने रहेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा के बाद बताया कि बीजेपी के सहयोगी दलों को भी रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में सूचित कर दिया गया है और वो राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे ।
राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा से कुछ दिन पहले बीजेपी अमित शाह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू की एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी जिसे राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्षी दलों के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की