BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भोपाल । मध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के उग्र आंदोलन को रोकने में अब तक नाकाम रहे एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बडा फैसला किया है। सीएम शिवराज सिंह ने राज्य में शांति बहाली के लिए उपवास करने की घोषिणा की है। वे आज सुबह 11 बजे से भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास करने जा रहे है। आपको बता दे कि किसान आंदोलन को लेकर कांग्रे के 18 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  एमपी में किसान आंदोलन दिनोंदिन उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 4 जगहों से हिंसा की खबरें सामने आईं, वहीं हालात को काबू में करने के लिए आरएएफ की 2 और टुकडय़िां भेजी गई हैं। शिवराज सिंह ने एक बार फिर आंदोलनकारी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए सरकार तैयार है और सभी रास्ते खुले हैं। शांति बहाली के लिए सभी कोशिशे की जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर इस आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश की बात की, और कहा कि दोषियों से किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया गया और उनके हाथों में पत्थर थमाए गए। आपको बता दें कि मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान मंगलवार को पुलिस फायरिंग में पांच किसानों के मारे जाने के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में भडक़ी हिंसा और आगजनी के बीच विपक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरने में जुटा है। जबकि शिवराज लगातार शांति बनाये रखने की अपील कर रहे हैं। शिवराज ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान से लिए उनसे बातचीत करने के लिये हमेशा तैयार है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहबाद । उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एज्युकेशन बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज 9 जून को घोषित हो रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे तक जारी कर देगा। आप यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम http://www.khaskhabar.com/results/ पर देख सकते हैं।  इसके साथ ही आप परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर भी देख सकते हैं। ज्ञातव्य है कि बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की शिक्षा प्रणाली में सुधार हो सकता है। मालूम हो कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर 22-23 जून तक आपका अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र संबंधित विद्यालयों पर पहुंच जाएगा जिससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए छात्र अंकपत्र का विवरण नेट से डाउनलोड कर सकते हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अस्ताना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई को कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक के दौरान मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। मीडियाई खबरों के अनुसार अभिवादन के बाद पीएम मोदी ने नवाज शरीफ से उनके सेहत के बारे में पूछा। फिर पीएम मोदी ने शरीफ से उनकी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में हाल-चाल पूछे।  आपको बता दें कि अस्ताना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के शीर्ष नेताओँ की बैठक चल रही है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ भी बैठक के लिए अस्ताना में हैं। इसी दौरान मोदी और नवाज शरीफ आमने-सामने आ गए। खबरों के अनुसार यह मुलाकात शिष्टाचारवाली मुलाकात ज्यादा नजर आई। जिसमें दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा। भारत पहले ही मना कर चुका है कि किसी आधिकारिक मुलाकात का कोई प्रस्ताव नहीं हैं। हालांकि चीन के दबदबे वाले एससीओ में भारत और पाकिस्तान पर बातचीत करने का दबाव बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी आधिकारिक मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जब मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर लाहौर जा पहुंचे थे। पेरिस में भी दोनों के बीच एक संक्षिप्त मुलाकात हुई थी। फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को प्रश्रय देने की वजह से भारत ने पाकिस्तान से किसी भी बातचीत के लिए अपने दरवाजे बंद किए हुए हैं। सम्मेलन में आज भारत और पाकिस्तान को औपचारिक रूप से एससीओ के पूर्ण सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान इस संगठन के पूर्ण सदस्य बनने वाले हैं। फिलहाल चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान इसके सदस्य हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद। परीक्षा परिणाम मे अव्वल दर्जा हासिल करने के बाद ख्वाहिश होती है इंजीनियर या डॉक्टर या फिर ऐसे किसी शानदार प्रोफेशन में करियर चुना जाता है। वहीं दूसरी तरफ 17 वर्षीय वर्शील शाह बिल्कुल अलग कर दिखाया है। वहीं 17 वर्षीय वर्शील शाह 12वीं में 99.99 अंक हासिल करने के बाद जैन सन्यासी बन गया है। गुजरात के सूरत शहर में गुरुवार को तापी नदी के किनारे भव्य दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कई जैन आचार्य, वर्शील का परिवार और जैन समुदाय के हजारों लोग शामिल हुए।   इस दीक्षा समारोह में पहले तो वर्शील को एक राजकुमार की तरह तैयार किया गया और दीक्षा लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। बाद में पूजा के दौरान वर्शील ने अपने आभूषण और राजशाही वस्त्र अपनी मां को सौंप कर सफेद वस्त्र धारण कर लिया। मोह-माया का त्याग कर दीक्षा हासिल करने के बाद वर्शील का नाम भी बदल गया है और अब वह सुविर्यरत्न विजयजी महाराज बन गया है। इनकम टैक्स अधिकारी जिगर शाह के बेटे वर्शील ने गुजरात बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी और टॉप किया था। वर्शील के माता-पिता बताते हैं कि बचपन से ही वर्शील को जैन धर्म के प्रति झुकाव था। वर्शील खुद भी इस बात को मानते हुए कहते हैं, मेरा मन हमेशा से चाहता था कि मैं बिना किसी को नुकसान पहुंचाए खुशियां प्राप्त करूं। बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के बाद भी मुझे वह खुशी नहीं मिली क्योंकि मैं जानता हूं कि सांसारिक चीजें मुझे वह अनंत और शाश्वत खुशी नहीं दे सकती। मैंने जैन दीक्षा को इसलिए चुना क्योंकि यहां मुझे बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए अनंत खुशी का अनुभव होगा। चूंकि जैन धर्म में अहिंसा पर खासतौर पर जोर दिया जाता है। इसलिए छात्र के घर में बिजली का सीमित इस्तेमाल होता है। परिवार का मानना है कि बहुत से जलीय जीव बिजली पैदा करने के दौरान मारे जाते हैं। घर में कोई टीवी या फ्रिज भी नहीं है। सिर्फ पढ़ाई के लिए ही बिजली जलाई जाती है। गुजरात बोर्ड के नतीजे 27 मई को आए थे। मगर उस वक्त भी वर्शील ने कोई जश्न नहीं मनाया। साभार-khaskhabar.com          

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही बुधवार को एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का भतीजा भी शामिल है और बरामद ड्रग्स की कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने कहा कि वे रेव पार्टियों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित ड्रग की तस्करी में शामिल थे।  आरोपियों में अवधेश कुमार (26), चंदन राय (31), अमित अग्रवाल (40) तथा अबु असलम कासिम आजमी (43) शामिल हैं। आजमी कथित तौर पर सपा के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र्र के विधायक अबु आसिम आजमी का भतीजा है। एक खुफिया सूचना के आधार पर कुमार को रविवार रात महिपालपुर एक्सटेंशन स्थित एक कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ तथा मुंबई में छापेमारी के बाद सोमवार व मंगलवार को अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरोह दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा तथा देश के अन्य हिस्सों में होने वाली रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका तथा मध्य पूर्व के देशों में भी ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने कहा कि गिरोह का सरगना कैलाश राजपूत दुबई में रहता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली/मंदसौर । मध्‍य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हिंसा रोकने का भरसक प्रयास कर रही है, मगर हालात पर अब तक काबू नहीं पाया जा रहा है। बुधवार को हालात और भी गंभीर हो गए जब हिंसा की आग राज्य के अन्य हिस्सों में फैलने लगी। मंगलवार को मंदसौर जिले में प्रदर्शन के दौरान 5 किसानों की गोली लगने से मौत के बाद तनाव बेहद बढ़ गया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए किसानों ने शांति की अपील की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हालात के बारे में एक बैठक की। जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से पैरामिलिट्री फोर्सेज की 10 बटालियन मध्‍य प्रदेश भेजी गई हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ मंत्री इस बैठक में शामिल हुए। किसानों ने बुधवार को देवास में हाट पिपलिया थाने पर धावा बोल दिया और वहां खड़े जब्ती के वाहनों को आग लगा दी। किसानों ने भोपाल-इंदौर के बीच चलने वाली दो बसों सहित 10 से अधिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किसान जुलूस के रूप में हाट पिपलिया थाने पहुंचे, जहां उन्होंने उपद्रव मचाया और परिसर में रखे जब्ती के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आंदोलनकारी किसान नेवली फाटा की ओर बढ़े, जहां उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की।  पुलिस ने कहा कि इस दौरान किसानों ने वहां से गुजर रही दो यात्री बसों को रोककर उनमें आग लगा दी। लेकिन इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त आंदोलनकारियों ने वहां से गुजर रहे 10 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पथराव भी किया। मंदसौर शहर व पिपलिया मंडी में लागू कर्फ्यू बुधवार को भी जारी है। गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों और किसानों ने बरखेड़ा पंत पर चक्काजाम कर दिया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ और कांग्रेस ने भी बंद का आह्वान किया है, जिसके कारण कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंदसौर में पांच किसानों की मौत के बाद गुस्से में किसान, धक्का-मुक्की के बाद डीएम को भागना पड़ा। दरअसल, मंदसौर के पिपलियामंडी में पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को किसानों को समझाने के लिए डीएम पहुंचे तो किसानों का गुस्सा उन पर ही फूट पड़ा। उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते उन्हें तुरंत वहां से भागना पड़ा। उधर, किसान आंदोलन के चलते रतलाम-नीमच लाइन पर असर पड़ा है. रतलाम-नीमच लाइन पर पटरियों को नुक़सान पहुंचाया गया. यहां पर ट्रेनें रोकी गईं. शिवराज सिंह चौहान की अपील मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया है और साथ ही जनता से अपील की है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्री गौरीशंकर बिसेन को प्रशासन ने मंदसौर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। मंदसौर से सांसद रह चुकीं कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन भी पीडि़त परिवारों से मिलने जा रही थीं, उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसानों की मौत के विरोध में किसान संगठनों और कांग्रेस ने आज मध्य प्रदेश में बंद बुलाया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मंदसौर जाएंगे। मंदसौर में लगा है कफ्र्यू, इंटरनेट पर बैन मंदसौर की पिपलियामंडी में कफ्र्यू लगा है, जबकि रतलाम, नीमच जिले में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों से बचा जा सके। पूरे मंदसौर जिले में धारा 144 लगाई गई है। कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। इधर पीडि़त परिवार मुख्यमंत्री के आने तक अंतिम संस्कार न करने की जि़द पर अड़ा है। कांग्रेस का सरकार पर हमला किसानों पर पुलिस फायरिंग के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि पैसों की बोली लगाई जा रही है, यह शर्मनाक है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफआ देना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि इस मामले पर राजनीति भाजपा कर रही है। राहुल गांधी किसानों के बीच जाकर उनका दुख बांटना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ही यूपी में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूपी के राजभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाबा रामदेव ने इस योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया और सीएम व राज्यपाल सहित लोगों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस योगाभ्यास में योगाचार्य स्वामी रामदेव, योगाचार्य चिन्मय पाण्डया सहित विभिन्न योग संस्थानों के अलावा राज्य के सारे मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में कई नेता पहली बार योग करते दिखाई दिए। योगाभ्यास कार्यक्रम के बीच में कई बार बाबा रामदेव ने लोगों को हंसाया भी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बोलते हुए पत्रकारों पर भी चुटकी ली और कहा कि अगर पत्रकार भी योग करेंगे तो तन मन से स्वस्थ रहेंगे और तब कहीं ज्यादा पॉजिटिव न्यूज दे सकेंगे।  योगगुरु भारत भूषण के सुझाव पर रखा गया यह कार्यक्रम:  यूपी के राजभवन में आयोजित यह योगाभ्यास कार्यक्रम सहारनपुर निवासी योगगुरु भारत भूषण के सुझाव पर रखा गया था।  दरअसल भारत भूषण मई के आखिरी हफ्ते में राज्यपाल से मिले थे और इसी शिष्टाचार भेंट में ही उन्होनेंं राज्यपाल को योगाभ्यास कार्यक्रम का सुझाव दिया था।  21 जून को होगा लखनऊ में येाग का विशाल कार्यक्रम:  ज्ञातव्य है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में योग का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम मेंकरीब 50 हजार लोग शामिल होंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

इटली । हाल ही में लंदन में हुए आतंकी हमले को टाला जा सकता था, अगर समय रहते सूचना पर ध्यान दिया होता तो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इटली के एक अभियोजक ने दावा किया है कि लंदन में हुए आतंकी हमले में शामिल एक हमलावर के बारे में ब्रिटेन को पहले ही सूचना दे दी गई थी। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार लंदन हमले में शामिल हमलावर यूसुफ जागबा के बारे में ब्रिटेन को मार्च 2016 में सूचना दी गई थी कि यूसुफ संभावित संदिग्ध है।  इटली के शहर बोलोन्या के प्रॉसिक्युटर जुसेपे आमाटो ने कहा कि जब यूसुफ हवाईजहाज से तुर्की के लिए रवाना होने की कोशिश कर रहा था तो उसे एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था और ब्रिटेन को इसके बारे में जानकारी भी दे दी गई थी। ज्ञातव्य है कि ब्रिटिश पुलिस ने कहा था कि हमलावर यूसुफ उनके रेडार पर नहीं था, जबकि इटली के अभियोजकका दावा है कि ब्रिटेन को इसके बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी।  ज्ञातव्य है कि गत शनिवार स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर एक तेज रफ्तार वैन ने लंदन के ब्रिज पर लोगों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वैन में सवार तीन हमलावर बाहर निकले और पास ही स्थित बरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आतंकी संगठन अलकायदा का आतंकी जाकिर मुसा का कहना है कि भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म लोग हैं। जाकिर मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो क्लिप जारी की है। इस ऑडियो में जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूसा ने ऑडियो में गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के दो पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑडियो में आवाज मूसा की ही है। ज्ञातव्य है कि जाकिर मूसा पहले हिजबुल का कमांडर था। मूसा ने यह ऑडियो क्लिप वॉट्सएप ग्रुप और टेलिग्राम पर शेयर की है।  ऑडियो में मूसा ने कहा है कि उसकी लडाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लडाई है। ऑडियो में मूसा ने मुसलमानों को भडकाने के लिए कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया है। मूसा ने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है। मूसा ने मुसलमानों को पीडितों के पक्ष में खडा होने के लिए भला बुरा कहा। साथ ही मूसा ने भारतीय मुसलमानों को दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम बताया हैं।  मूसा ने ऑडियो में कहा है कि हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है। मूसा ने भारतीय मुसलमानों को बेगैरत बताते हुए कहा कि वे लोग सब से बेगैरत कौम हैं जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। क्या हमारे पैगंबर और उनके असलाफ (अनुयायियों) ने हमें यही सिखाया है। साथ ही मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध जंग-ए-बदर का हवाला दिया है। उसने कहा, वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोडों हैं लेकिन गुलाम हैं। मूसा ने भारतीय मुसलमानों से कहा कि अब साथ आने का समय है, नहीं तो देर हो जाएगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेंगलुरु । भारत ने सोमवार को अपने सबसे वजनी जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए छोड़ा। जीएसएलवी मार्क-3 अपने साथ 3,136 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह लेकर गया है, जिसे वह कक्षा में स्थापित करेगा। जीएसएलवी श्रृंखला के इस सबसे वजनी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 ने सोमवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अपराह्न 5.28 बजे पहली बार उड़ान भरी। 43.43 मीटर लंबा और 640 टन वजनी यह रॉकेट 16 मिनट में अपनी यात्रा पूरी कर लेगा और पृथ्वी की सतह से 179 किलोमीटर की ऊंचाई पर जीसैट-19 को उसकी कक्षा में स्थापित कर देगा। जीएसएलवी मार्क-3 के बारे में बडी जानकारियां... यह अब तक का भारत का सबसे भारी रॉकेट है जो पूरी तरह स्वदेश निर्मित है। इसमें देश में ही विकसित क्रायोजेनिक इंजन लगा है। यह रॉकेट एक बड़े सैटेलाइट सिस्टम को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा। इसकी कामयाबी से भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने में भारत का रास्ता साफ हो जाएगा। जीएसएलवी मार्क 3 रॉकेट सोमवार शाम 5 बजकर 28 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा। यह रॉकेट संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा, ‘‘जीएसएलवी मार्क 3 के प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे से अधिक की उल्टी गिनती रविवार अपराह्न तीन बजकर 58 मिनट पर शुरू हुई।’’ इसरो अध्यक्ष एसएस किरण कुमार ने कहा कि मिशन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अब तक का सबसे भारी रॉकेट और उपग्रह है जिसे देश से छोड़ा जाना है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जीएसएलवी एमके थ्री-डी 1 और जीसैट-19 मिशन के लिए सारी गतिविधियां चल रही हैं। सोमवार शाम पांच बजकर 28 मिनट पर हम प्रक्षेपण की उम्मीद कर रहे हैं।’’ अब तक 2300 किलोग्राम से अधिक वजन के संचार उपग्रहों के लिए इसरो को विदेशी लॉन्चरों पर निर्भर रहना पड़ता था। जीएसएलवी मार्क 34,000 किलोग्राम तक के पेलोड को उठाकर भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा (जीटीओ) और 10 हजार किलोग्राम तक के पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने में सक्षम है।  जीएसएलवी मार्क 3 से जुड़ी ये हैं खास बातें- - 640 टन वजन का यह भारत का सबसे वजनी रॉकेट है - जीएसएलवी मार्क 3 पूरी तरह भारत में बना है - इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 15 साल लगे। इस विशाल रॉकेट की ऊंचाई किसी 13 मंजिली इमारत के बराबर है और ये चार टन तक के उपग्रह लॉन्च कर सकता है। - अपनी पहली उड़ान में ये रॉकेट 3136 किलोग्राम के सेटेलाइट को उसकी कक्षा में पहुंचाएगा - इस रॉकेट में स्वदेशी तकनीक से तैयार हुआ नया क्रायोजेनिक इंजन लगा है, जिसमें लिक्विड ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होता है। कैसे काम करता है जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट - पहले चरण में बड़े बूस्टर जलते हैं - उसके बाद विशाल सेंट्रल इंजन अपना काम शुरू करता है - ये रॉकेट को और ऊंचाई तक ले जाते हैं - उसके बाद बूस्टर अलग हो जाते हैं और हीट शील्ड भी अलग हो जाती हैं - अपना काम करने के बाद 610 टन का मुख्य हिस्सा अलग हो जाता है - फिर क्रायोजेनिक इंजन काम करना शुरू करता है - फिर क्रायोजेनिक इंजन अलग होता है - उसके बाद संचार उपग्रह अलग होकर अपनी कक्षा में पहुंचता है - भविष्य में यह रॉकेट भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने का काम करेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । जल्द ही भारतीय सेना बडा बदलाव करने जा रही है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को लडाकू सैनिकों की भूमिका में इजाजत देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। हालांकि शुरूआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा। इस तरह हमारी सेना पुरूषों के वर्चस्व को तोडने वाली सेना हो जाएगी। यानी भारतीय सेना दुनिया में लैंगिक अवरोधक हटाने वाली गिनी-चुनी सेनाओं में शुमार हो जाएगी।  रक्षा उत्पादन में अग्रणी निजी कंपनियों को शामिल करने के लिए सरकार के रणनीतिक साझेदारी मॉडल (एसपी मॉडल) की सैन्य प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के सैन्य बलों के आधुनिकीकरण को बढावा देना की दिशा में एक अहम और बडा कदम है।  जनरल रावत ने कहा कि उम्मीद है कि नए मॉडल से सेना के आधुनिकीकरण की योजना की रफ्तार तेज होगी क्योंकि इससे नई तकनीक आएंगी और सेना की मुख्य परियोजनाओं के कियान्वयन में मदद मिलेगी। क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर सेना अपनी हथियार प्रणाली के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। जनरल रावत ने कहा कि एसपी मॉडल सेना के पुराने होते टैंकों और महत्वपूर्ण हथियारों के बेडे को बदलने में कारगर साबित होगा।  सेना प्रमुख ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी मॉडल एक बडा कदम है। यह सैन्य बलों के आधुनिकीकरण में मदद देगा। हमें टैंकों को हटाने पर धीरे-धीरे विचार करना होगा। आगामी सात से आठ वर्ष में हमारी कुछ पुरानी प्रणालियों को बदलना होगा। इस प्रक्रिया को अभी शुरू करना अच्छा होगा क्योंकि उत्पादन के लिए आपको वक्त चाहिए। नए मॉडल के तहत सरकार भारत की निजी क्षेत्र की कंपनियां को रक्षा क्षेत्र की प्रमुख विदेशी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम में भारत में लडाकू विमान, हैलिकॉप्टर, पनडुब्बियां और प्रमुख लडाकू टैंकों के निमार्ण की इजाजत देगी।  उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। जनरल रावत ने इसकी प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर की और अमेरिका से दो बेहद हल्की होवित्जर तोपों को लाने और डीआरडीओ द्वारा विकसित 155 एमएम की तोप धनुष का उदाहरण दिया। जनरल रावत से उनकी हाल की टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया, जिनमें उन्होंने कहा था कि सैन्य बलों को संसाधनों का उनका वह हिस्सा नहीं मिल रहा जितने के वे हकदार हैं तो जनरल रावत ने कहा कि उनकी टिप्पणियों का आधार यह था कि रक्षा बजट उम्मीद से कम था। जनरल रावत ने कहा कि सरकार एसपी मॉडल पर आगे बढेगी। सैन्य खरीद के लिए सरकार से सरकार के बीच अनुबंध भी होंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । इसरो के जीएसएलवी मार्क 3 के लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जीएसएलवी मार्क 3 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज शाम 5.28 बजे छोडा जाएगा। यह इसरो का अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। भारी भरकम जीएसएलवी मार्क-3 अन्य देशों के चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की दिशा में भारत के लिए अवसर खोलेगा। इसरो द्वारा निर्मित यह अब तक का सबसे वजनी रॉकेट है, जिसका वजन 640 टन है। इस रॉकेट की सबसे बडी खासियत यह है कि रॉकेट के मुख्य व सबसे बडे क्रायोजेनिक इंजन को इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत में ही विकसित किया है, जो पहली बार किसी रॉकेट को उडने की शक्ति प्रदान करेगा।  यह रॉकेट भौगोलिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) तक चार टन वजन ढोने में सक्षम है। रॉकेट जीसैट-19 उपग्रह को ले जाएगा, जिसका वजन 3,136 किलोग्राम है। जीएसएलवी-एमके3-डी1 त्रिस्तरीय रॉकेट है, जिसमें दो स्ट्रैप-ऑन सॉलिड मोटर, एक द्रव्य प्रणोदक कोर चरण तथा एक क्रायोजेनिक चरण (सी25) लगा है। जीसैट-19 में केए/केयू बैंड संचार ट्रांसपोंडर लगे हैं। इसके अलावा, इसमें भूस्थिर विकिरण स्पेक्ट्रोमीटर (जीआरएएसपी) लगा है, जो आवेशित कणों की प्रकृति तथा उपग्रह व उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर विकिरण के प्रभाव का अध्ययन करता है। जीसैट-19 में कुछ अति उन्नत विमान प्रौद्योगिकी लगे हैं, जिसमें हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मैकेनिकल सिस्टम्स (एमईएमएस) एक्सीलेरोमीटर, केयू-बैंड टीटीसी ट्रांसपोंडर तथा एक स्वदेशी लीथियम आयन बैटरी से लैस है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More