BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का मर्डर, फ्लैट से मिली सडी गली अवस्था में लाश

स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का मर्डर, फ्लैट से मिली सडी गली अवस्था में लाशमुंबई । मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया। स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का नाम कृतिका चौधरी है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का मर्डर तीन चार दिन पहले किया गया था। कृतिका अंधेरी वेस्ट इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रही थी। कृतिका ने कंगना रानौत के साथ फिल्म रज्जो में भी काम किया था। इसके अलावा कृतिका ने क्राइम सीरियल सावधान इंडिया सहित बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी। बताया जा रहा है कि कृतिका का उसके फ्लैट में तीन चार दिन पहले मर्डर कर दिया गया और फ्लैट के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया गया। दुर्गन्ध बाहर ना जाए इसलिए हत्यारों ने कमरे का एसी ऑन कर दिया था।

इससे दो तीन दिन तक को दुर्गन्ध बाहर नहीं गई लेकिन जब सोमवार को फ्लैट से बाहर दुर्गन्ध आने लगी तो पडोसियों ने अंबोली पुलिस थाने में फोन की सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर अभिनेत्री की सडी गली लाश मिली। कमरे का एसी ऑन था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोपहर तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कृतिका के सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। इसके अलावा मौके से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिससे लगता है कि कोई उसके साथ कमरे में था। पडोसियों  का कहना है कि कृतिका के फ्लैट पर कई लोगों का आना-जाना था लेकिन कभी ऐसी बात सामने नहीं हुई, जिससे किसी पर शक हो। सब उसे परी के नाम से जानते थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More