देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारत आज पाकिस्तान के 11 कैदियों को रिहा करेगा। यह फैसला अस्ताना में पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद लिया गया। भारत के इस कदम को गुडविल जेस्चर करार दिया, वहीं पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है। ज्ञातव्य है कि अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में दोनों देशों के पीएम के बीच हुई मुलाकात के बाद पाक कैदियों की रिहाई का फैसला काफी अहम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि अस्ताना में दोनों देशों के पीएम ने मुलाकात के दौरान एक दूसरे का हालचाल पूछा। वहीं इस वर्ष भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाक द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का यह पहला फैसला है।
ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह ही दो पाकिस्तानी बच्चे गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पंजाब में घुस आए थे। भारत ने इन दोनों बच्चों को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया था। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की रिहाई मानवीय मुद्दा है और इसे जाधव के मामले पर पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही भारत सरकार को उम्मीद है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों को भी वहां की सरकार रिहा कर देगी। सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में पाकिस्तान के जेलों में 132 भारतीय कैदी बंद हैं, जिनमें से 57 ने अपनी सजा पहले ही पूरी कर ली है। जिन 57 कैदियों को रिहा किया जाना है उनके बारे में पाकिस्तान का कहना है कि भारत पहले उनकी नागरिकता सुनिश्चित करे तभी उन्हें रिहा किया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!