BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डोनाल्ड ट्रंप का एकांतवास खत्म, पत्नी मेलानिया संग रहेंगे व्हाइट हाउस में

डोनाल्ड ट्रंप का एकांतवास खत्म, पत्नी मेलानिया संग रहेंगे व्हाइट हाउस मेंवाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी पत्नी और बेटे के साथ व्हाइट हाउस में रहेंगे। ज्ञातव्य है कि अब तक डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में नहीं रह रही थी। मेलानिया ने एक ट्वीट कर व्हाइट हाउस में जाने की जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मेलानिया अब तक न्यूयॉर्क में रह रही थीं। मेलानिया न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप पेंटहाउस में रह रही थीं। मेलानिया के अब तक न्यूयॉर्क में रहने का कारण उनके बेटे की पढाई थी।

 

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का 11 साल का बेटा बैरन न्यूयॉर्क के स्कूल में पढ रहा था और सेशन के बीच में वह स्कूल नहीं छोड सकता था। इस वजह से मेलानिया ने अपने बेटे के साथ न्यूयॉर्क में रहने का फैसला किया था। अब बैरन का सेशन खत्म हो गया है और वह अपनी मां के साथ व्हाइट हाउस में अपने पिता के पास लौट रहा है। मेलानिया ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर व्हाइट हाउस जाने की जानकारी दी। साथ ही ट्वीट में मेलानिया ने व्हाइट हाउस की एक तस्वीर भी शेयर की है। 

ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं मेलानिया

ज्ञातव्य है कि मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। मेलानिया से ट्रंप की मुलाकात 1998 में न्यूयार्क में चल रहे फैशन वीक में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू में मेलेनिया ने डोनाल्ड को अपना फोन नंबर देने तक से मना कर दिया था। बाद में दोनों की नजदीकियां बढी और फिर दोनों ने शादी कर ली। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More