BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति चुनाव:भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक,सोनिया से शुक्र को होगी चर्चा

राष्ट्रपति चुनाव:भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक,सोनिया से शुक्र को होगी चर्चानई दिल्ली। बुधवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार 23 जून तक नामांकन भर सकता है क्योंकि पीएम मोदी 24 को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। अरूण जेटली 17 जून को विदेश यात्रा से लौटेंगे। 

 

इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह और अरूण जेटली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम राय बनाने की कोशिश के तहत बीजेपी के यह कमेटी सदस्य शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। तीनों मंत्री अलग-अलग दलों से बात करेंगे। बीजेपी को भरोसा है कि एआईएडीएमके के दोनों धडे समर्थन देंगे, क्योंकि डीएमके कांग्रेस के साथ है। कुछ विपक्षी दलों को समर्थन मिलने की भी बीजेपी को उम्मीद है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति पद के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 7 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। अधिसूचना जारी किए जाने के बाद 14 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और चुनाव 17 जुलाई को होगा। मतगणना 20 जुलाई को होगी। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More