देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की गर्माहट के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस की एक महिला विधायक भीड को उकसाती हुई नजर आ रही हैं और थाने को फूंक देने की बात कह रही है। टि्वटर पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- थाने में आग लगा दो- में भीड को उकसाती हुई करैरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक।
वीडियो में भीड विरोध प्रदर्शन करती दिख रही है। भीड कह रही है कि प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस दौरान कांग्रेस की महिला विधायक शंकुतला खटीक अपने साथ मौजूद भीड से थाने को आग लगा देने की बात कही रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में वह तीन बार थाने में आग लगा दोकहती हुई सुनाई दे रही है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं जो भीड को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस विधायक का यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यही है कांग्रेस का असली चरित्र। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा