BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज पंजाब-कर्नाटक के किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर उतरेंगे सडकों पर

आज पंजाब-कर्नाटक के किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर उतरेंगे सडकों परनई दिल्ली । कर्जमाफी को लेकर किसान आंदोलन की आग महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी फैलने लगी है। आज पंजाब और कर्नाटक के किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर सडकों पर उतरेंगे। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्जमाफ करने का फैसला लिया है। हालांकि किसानों की कर्जमाफी तस्वीर ना तो यूपी की साफ है और न महाराष्ट्र की। दोनों राज्यों ने किसानों का कर्ज माफ का फैसला तो लिया लेकिन इसके लिए पैसा कहां से आएगा? ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र के किसान 10 दिन से खेती बाडी छोडकर सडक पर आंदोलन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि एक तो उन्हें फसल की सही कीमत नहीं मिलती। दूसरे कर्ज का बोझ उन्हें जीने नहीं दे रही थी। 

अब सहमति ये बनी है कि स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के आधार पर महाराष्ट्र में कर्ज माफी होगी। ज्ञातव्य है कि स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की सिफारिश की थी। इस समिति के मुखिया खुद सीएम फडणवीस होंगे। वहीं मध्यप्रदेश में भी किसान सडकों पर उतरे हुए हैं। मध्यप्रदेश में तो किसान आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। 

ज्ञातव्य है कि गत मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानों को काबू करने के लिए पुलिस ने उन पर गोलियां चला दी थी। इस घटना में 6 किसानों की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए किसानों ने आंदोलन उग्र कर दिया। किसानों ने 150 से ज्यादा गाडियों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा इतनी बढ गई कि क्षेत्र में कफर््यू लगाना पडा। इसके बाद सीएम शिवराज चौहान शांति बहाली के लिए शनिवार को अनशन पर बैठ गए। हांलांकि सीएम शिवराज ने रविवार को अपना अनशन तोड दिया। अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और किसानों के आग्रह पर अनशन तोड़ दिया और किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में दूध की खरीद अमूल डेयरी के फार्मूले पर होगी, किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए किसान बाजार बनेंगे और सभी फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर होगी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More