BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नीतीश की मोदी सरकार को चुनौती: आज ही करा लें यूपी-बिहार में चुनाव

नीतीश की मोदी सरकार को चुनौती: आज ही करा लें यूपी-बिहार में चुनावपटना । देश के कई हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलनों को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर बडा हमला बोला है। आज सोमवार को एक कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति ना बनाने को लेकर मोदी सरकार को आडे हाथों लिया। साथ ही उन्होनें महात्मा गांधी को ‘चतुर बनिया’ बताने पर अमित शाह पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों के मुद्दे पर तमाम वादे किए थे। नीतीश ने कहा कि तब मोदीजी बीजेपी के पीएम उम्मीदवार थे। उन्होनें उस समय बीजेपी के घोषधा पत्र में किसानों के लिए कई वादे किए लेकिन मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और आज किसानों को उनकी उपज की उचित कीमत नहीं मिल रही है। 

साथ ही उन्होनें कहा कि सबसे पहले तो किसानों के लिए उत्पादन मूल्य का निर्धारण होना चाहिए। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसान आंदोलनों के संदर्भ में नीतीश ने कहा कि समस्या खडी होने पर लोन माफ कर देना जैसे उपायों से फौरी तौर पर तो राहत मिल जाएगी लेकिन कृषि संकट दूर नहीं होगा। नीतीश ने कहा कि किसान की आमदनी ग्रुप डी के कर्मचारी से भी कम है। उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सोच विकसित करनी होगी। उन्होनें कहा कि विभिन्न प्रांतों में लोग आज आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो यह वाकई में किसान संकट है। 

अमित शाह पर साधा निशाना:

नीतीश कुमार ने अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा। नीतीश ने बिना नाम लिए कहा कि देश में संवेदनहीनता और इनटॉलरेंस के बढते माहौल से गांधी के विचार ही मुक्ति दिलाएंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि पिछले दिनों किसी ने बिहार में फिर से चुनाव कराने को कहा। नीतीश ने कहा कि मैं बिहार में कल ही चुनाव कराने को तैयार हूं लेकिन यूपी में भी चुनाव कराइए। अगर हिम्मत है तो ऐसा करें, बिहार में कल ही चुनाव करा दूंगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More