देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मंदसौर । मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन ने राजनीतिक रंग ले लिया है। गौरतलब है कि कई नेता मंदसौर जाकर पीडित किसानों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उन्हें मंदसौर जाने की इजाजत नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि कल लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता ज्सोतिरादित्य सिंधिया ने कल मंदसौर जाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। साथ ही गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को भी नीमच में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हांलांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया। इस बीच आज सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर जाकर पीडित किसानों से मिलेंगे। वहीं सिंधिया आज से भोपाल में 72 घंटे का सत्याग्रह शुरू करेंगे।
सिंधिया का 72 घंटे का सत्याग्रह:
किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर तीन बजे भोपाल शहर के टीटी नगर दशहरा मैदान में 72 घंटे का सत्याग्रह शुरु करेंगे। मंदसौर में एंट्री न मिलने पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि राज्य में हिटलरशाही का दौर चल रहा है। सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज तो मंदसौर जाएंगे तो फिर प्रशासन उन्हें क्यों रोक रहा है।
आज शिवराज जाएंगे मंदसौर:
मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंदसौर जाएंगे। इस दौरान पीडि़त परिवारों और किसान नेताओं से मिलेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 10 दिन तक चले किसान आंदोलन में हुई हिंसा के दौरान मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी से छह किसानों की मौत हो गई थी। इस हिंसा से व्यथित होकर मुख्यमंत्री चौहान भेल दशहरा मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर भी बैठे थे लेकिन किसानों और पार्टी नेताओं के आग्रह पर उन्होने उपवास तोड़ दिया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अगर प्रकृति मरी, तो मानव अधिकार भी मर जाएंगे
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू
विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद