BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेरश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ और आतंकवादी हमले गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड करीब छह घंटे तक चली। 

 

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बुधवार को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि घनी आबादी वाली इलाके के एक घर में लश्कर में शामिल हुए नए तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा के काकापोरा इलाके की घेरेबंदी कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। पुलवामा इलाके में यह पहला सफल आतंकरोधी अभियान था। माना जाता है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय आतंकी मौजूद हैं। यह सफल ऑपरेशन लश्कर-ए-तैयबा के लिए बड़ा झटका है। हाल ही में इसके कमांडर जुनैद मट्टू को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। तीन दिनों के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ यह दूसरा सफल ऑपरेशन है। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More