BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मेट्रो मैन श्रीधरन भी रहेंगे मौजूद

आज कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मेट्रो मैन श्रीधरन भी रहेंगे मौजूदकोच्चि । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ केरल में मेट्रो का व्यावसासिक संचालन आज शनिवार से शुरू हो जाएगा। कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन सुबह 11 बजे जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस मेट्रो के देश का पहला मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम होने का दावा किया जा रहा है। कोच्चि मेट्रो के शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क में सुधार आने और कोच्चि में ट्रैफिक की भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है। ज्ञातव्य है कि कोच्चि मेट्रो का पहला फेज अलुवा से पलारीवत्तोम के बीच 13 किलोमीटर लंबा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी पलारीवत्तोम से पथाडीपलम तक कोच्चि मेट्रो ट्रेन में यात्रा करेंगे। 

साथ ही पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के बाद एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन समोरह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी मौजूद रहेंगे। 

पठन दिवस समारोह का भी फीता काटेंगे मोदी

कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी कोच्चि के सेंट टेरेसा कॉलेज में राष्ट्रीय पी एन पनिकर स्मृति पठन दिवस समारोह का उद्घाटन भी करेंगे। पनिकर फाउंडेशन का कहना है कि महीने भर तक चलने वाले पठन दिवस समारोह का विस्तार कर इसे राष्ट्रीय बनाया जा रहा है। यह समारोह 19 जून से 18 जुलाई तक चलेगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More