BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

10 वीं और 12 वीं के एग्जाम देने वालों के रोल नंबर घर नहीं आएंगे

10 वीं और 12 वीं के एग्जाम देने वालों के रोल नंबर घर नहीं आएंगेमोहाली । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं और 12वीं के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स इस बार रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से हासिल करने होंगे। बोर्ड ने रेगुलर विद्यार्थियों के रोल नंबर स्कूलों की लाग इन आईडी में अपलोड कर दिए हैं। वहीं, अतिरिक्त विषय या इप्रूवमेंट के लिए परीक्षा दे रहे छात्रों के रोल नंबर ऑन लाइन किए जा चुके हैं।

यह पुष्टि बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने की। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नकल मुक्त करवाने के लिए उनकी तरफ से कई कदम उठाए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल अपने स्कूलों से संबंधित रोल नंबर लाग इन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटइन से हासिल कर सकते हैं।

वहीं, इस दौरान किसी की रोल नंबर स्पिल में कोई खामी सामने आती है तो विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की खामियां दूर करने के लिए बोर्ड में संबंधित शाखा में संपर्क करना होगा। जिक्रयोग है कि 12वीं की परीक्षा में इस बार करीब तीन लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा प्रश्न पत्रों को बैंकों में रखने का फैसला लिया गया है।

वेबसाइट पर रोल नंबर नहीं तो बोर्ड आना होगा

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फीस भरी है। लेकिन उनके रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपने सर्टिफिकेट की अटेस्टेड फोटो कॉपी, दो फोटो व जमा करवाई फीस की रसीद साथ लेकर बोर्ड के मुख्यालय आना होगा। इसके बाद ही उन्हें रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी।

24 को रहेगी छुट्टी, शनिवार व रविवार को रहेगा खुला

बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस कारण बोर्ड में छुट्टी रहेगी। वहीं, पेपरों के चलते बोर्ड ने परीक्षा शाखा समेत कई अन्य शाखाओं को शनिवार और रविवार को खोलने का फैसला लिया है। ऐसे में वहां पर विद्यार्थियों की सुनवाई हो पाएगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More