BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में सारे परीक्षार्थी फेल, आठ हजार लोग बैठे थे एग्जाम में

अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में सारे परीक्षार्थी फेल, आठ हजार लोग बैठे थे एग्जाम मेंपणजी। आपको जानकार हैरान होगा कि परीक्षा में बैठे सभी अभ्यार्थी फेल हो गए हैं। यह मामला गोवा का है। वहां पर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में पास होने की न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने में सारे भाग लेने वाले अभ्यार्थी न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहे। परीक्षा में बैठने वाले आठ हजार लोग थे।

उल्लेख है कि गोवा सरकार में अकाउंटेंट के 80 पदों के लिए भर्तियां निकाली थी। इसकी भर्ती परीक्षा में 8,000 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें कोई भी उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता प्राप्त नहीं कर सका।

यह थी न्यूनतम योग्यता:- स्नातक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास करने के लिए 100 में से न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करने थे लेकिन कोई भी यह अंक लाने में असमर्थ रहा। 

 

गोवा के लेखा निदेशक ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया था कि सात जनवरी को आयोजित इस प्रारंभिक परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाया है। आपको बताते जाए कि कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और अकाउंट से सम्बंधित सवाल पूछे गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More