BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सेना में भर्ती होने का थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, तीन गिरफ्तार

मथुरा। थाना फरह पुलिस ने आर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पैसे ऐंठने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बृजमोहन पुत्र रतनसिंह निवासी ग्राम बरौदा मसरकपुर फरह ने थाना फरह पर सूचना दी गयी कि उसके पुत्र दीनदयाल को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधडी करके एक लाख दस हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र आर्मी का दे दिया तथा चार रुपये की अतिरिक्त मांग करने व रुपये न देने पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी है। थाना फरह पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए जनपदीय संयुक्त पुलिस टीमों का गठन कर किया था।

पुलिस टीमों ने आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धन अर्जित करने वाले गैंग के आरोपी सोनू पुत्र नन्दराम निवासी वेरी थाना फरह, सुभाष चन्द पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी इन्द्रपुरी कालौनी (वाकलपुर) थाना हाइवे तथा शरद उर्फ देववृत पुत्र सन्त सिंह निवासी राजगार्डन कालौनी थाना हाइवे को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जो गैंग बनाकर नवयुवकों को अपने चंगुल में फंसा कर सरकारी नौकरी का झांसा देकर धोखाधडी, ठगी कर, आर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जनता को ठगने का अपराध करते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पुत्र नन्दराम निवासी वेरी थाना फरह, सुभाष चन्द पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी इन्द्रपुरी कालौनी (वाकलपुर) थाना हाइवे तथा शरद उर्फ देववृत पुत्र सन्त सिंह निवासी राजगार्डन कालौनी थाना हाइवे हैं। इनके कब्जे से दीन दयाल पुत्र बृजमोहन निवासी बरौदा मसरकपुर थाना फरह मथुरा का एमईएस ( आर्मी ) का फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुआ है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More