देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आतंकी संगठन अलकायदा का आतंकी जाकिर मुसा का कहना है कि भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म लोग हैं। जाकिर मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो क्लिप जारी की है। इस ऑडियो में जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूसा ने ऑडियो में गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के दो पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑडियो में आवाज मूसा की ही है। ज्ञातव्य है कि जाकिर मूसा पहले हिजबुल का कमांडर था। मूसा ने यह ऑडियो क्लिप वॉट्सएप ग्रुप और टेलिग्राम पर शेयर की है।
ऑडियो में मूसा ने कहा है कि उसकी लडाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लडाई है। ऑडियो में मूसा ने मुसलमानों को भडकाने के लिए कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया है। मूसा ने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है। मूसा ने मुसलमानों को पीडितों के पक्ष में खडा होने के लिए भला बुरा कहा। साथ ही मूसा ने भारतीय मुसलमानों को दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम बताया हैं। मूसा ने ऑडियो में कहा है कि हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है। मूसा ने भारतीय मुसलमानों को बेगैरत बताते हुए कहा कि वे लोग सब से बेगैरत कौम हैं जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। क्या हमारे पैगंबर और उनके असलाफ (अनुयायियों) ने हमें यही सिखाया है। साथ ही मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध जंग-ए-बदर का हवाला दिया है। उसने कहा, वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोडों हैं लेकिन गुलाम हैं। मूसा ने भारतीय मुसलमानों से कहा कि अब साथ आने का समय है, नहीं तो देर हो जाएगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख