देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ही यूपी में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूपी के राजभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाबा रामदेव ने इस योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया और सीएम व राज्यपाल सहित लोगों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस योगाभ्यास में योगाचार्य स्वामी रामदेव, योगाचार्य चिन्मय पाण्डया सहित विभिन्न योग संस्थानों के अलावा राज्य के सारे मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में कई नेता पहली बार योग करते दिखाई दिए। योगाभ्यास कार्यक्रम के बीच में कई बार बाबा रामदेव ने लोगों को हंसाया भी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बोलते हुए पत्रकारों पर भी चुटकी ली और कहा कि अगर पत्रकार भी योग करेंगे तो तन मन से स्वस्थ रहेंगे और तब कहीं ज्यादा पॉजिटिव न्यूज दे सकेंगे।
योगगुरु भारत भूषण के सुझाव पर रखा गया यह कार्यक्रम:
यूपी के राजभवन में आयोजित यह योगाभ्यास कार्यक्रम सहारनपुर निवासी योगगुरु भारत भूषण के सुझाव पर रखा गया था।
दरअसल भारत भूषण मई के आखिरी हफ्ते में राज्यपाल से मिले थे और इसी शिष्टाचार भेंट में ही उन्होनेंं राज्यपाल को योगाभ्यास कार्यक्रम का सुझाव दिया था।
21 जून को होगा लखनऊ में येाग का विशाल कार्यक्रम:
ज्ञातव्य है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में योग का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम मेंकरीब 50 हजार लोग शामिल होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई