देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही बुधवार को एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार लोगों में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का भतीजा भी शामिल है और बरामद ड्रग्स की कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने कहा कि वे रेव पार्टियों में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित ड्रग की तस्करी में शामिल थे।
आरोपियों में अवधेश कुमार (26), चंदन राय (31), अमित अग्रवाल (40) तथा अबु असलम कासिम आजमी (43) शामिल हैं। आजमी कथित तौर पर सपा के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र्र के विधायक अबु आसिम आजमी का भतीजा है। एक खुफिया सूचना के आधार पर कुमार को रविवार रात महिपालपुर एक्सटेंशन स्थित एक कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ तथा मुंबई में छापेमारी के बाद सोमवार व मंगलवार को अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरोह दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा तथा देश के अन्य हिस्सों में होने वाली रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका तथा मध्य पूर्व के देशों में भी ग्राहकों को ड्रग्स सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने कहा कि गिरोह का सरगना कैलाश राजपूत दुबई में रहता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार