देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भोपाल । मध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के उग्र आंदोलन को रोकने में अब तक नाकाम रहे एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बडा फैसला किया है। सीएम शिवराज सिंह ने राज्य में शांति बहाली के लिए उपवास करने की घोषिणा की है। वे आज सुबह 11 बजे से भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास करने जा रहे है। आपको बता दे कि किसान आंदोलन को लेकर कांग्रे के 18 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एमपी में किसान आंदोलन दिनोंदिन उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 4 जगहों से हिंसा की खबरें सामने आईं, वहीं हालात को काबू में करने के लिए आरएएफ की 2 और टुकडय़िां भेजी गई हैं।
शिवराज सिंह ने एक बार फिर आंदोलनकारी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए सरकार तैयार है और सभी रास्ते खुले हैं। शांति बहाली के लिए सभी कोशिशे की जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर इस आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश की बात की, और कहा कि दोषियों से किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया गया और उनके हाथों में पत्थर थमाए गए। आपको बता दें कि मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान मंगलवार को पुलिस फायरिंग में पांच किसानों के मारे जाने के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में भडक़ी हिंसा और आगजनी के बीच विपक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरने में जुटा है। जबकि शिवराज लगातार शांति बनाये रखने की अपील कर रहे हैं। शिवराज ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान से लिए उनसे बातचीत करने के लिये हमेशा तैयार है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला