BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अस्ताना में मिले मोदी और नवाज, पूछा एक-दूसरे का हालचाल!

अस्ताना में मिले मोदी और नवाज, पूछा एक-दूसरे का हालचाल!अस्ताना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई को कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक के दौरान मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। मीडियाई खबरों के अनुसार अभिवादन के बाद पीएम मोदी ने नवाज शरीफ से उनके सेहत के बारे में पूछा। फिर पीएम मोदी ने शरीफ से उनकी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में हाल-चाल पूछे। 

आपको बता दें कि अस्ताना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के शीर्ष नेताओँ की बैठक चल रही है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ भी बैठक के लिए अस्ताना में हैं। इसी दौरान मोदी और नवाज शरीफ आमने-सामने आ गए।

खबरों के अनुसार यह मुलाकात शिष्टाचारवाली मुलाकात ज्यादा नजर आई। जिसमें दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा। भारत पहले ही मना कर चुका है कि किसी आधिकारिक मुलाकात का कोई प्रस्ताव नहीं हैं। हालांकि चीन के दबदबे वाले एससीओ में भारत और पाकिस्तान पर बातचीत करने का दबाव बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी आधिकारिक मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जब मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर लाहौर जा पहुंचे थे। पेरिस में भी दोनों के बीच एक संक्षिप्त मुलाकात हुई थी। फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को प्रश्रय देने की वजह से भारत ने पाकिस्तान से किसी भी बातचीत के लिए अपने दरवाजे बंद किए हुए हैं।

सम्मेलन में आज भारत और पाकिस्तान को औपचारिक रूप से एससीओ के पूर्ण सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान इस संगठन के पूर्ण सदस्य बनने वाले हैं। फिलहाल चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान इसके सदस्य हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More