BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज से भारतीय रेल के बेडे में शामिल होगी तेजस, मिलेगी प्लेन जैसी सुविधाएं

आज से भारतीय रेल के बेडे में शामिल होगी तेजस, मिलेगी प्लेन जैसी सुविधाएंमुंबई । भारतीय रेलवे की बहुचर्चित तेजस एक्सप्रेस को आज रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाकर मुंबई से गोवा के लिए रवना करेंगे। बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस एलईडी टीवी, वाई-फाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे के लिए आज ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, जब तेजस एक्सप्रेस को मुंबई से पहली यात्रा पर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन में इंफोटेनमेंट, वाई-फाई, आग और धूम्रपान का पता लगाने की सुविधा, चाय एवं कॉफी वेंडिंग मशीन आदि अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर ट्रेन का निरीक्षण करने वाले डीके शर्मा ने तेजस एक्सप्रेस की तुलना जमीन पर चलने वाले विमान से की। उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि इस प्रीमियम ट्रेन से यात्रा करना विमान में उड़ान भरने से ज्यादा बेहतर अनुभव होगा। यह ट्रेन कोंकण बेल्ट के सघन हरियाली वाले क्षेत्र से गुजरेगी, जिससे समुद्र के किनारे, पर्वतों और घाटियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा, जिससे आप अपनी यात्रा का आनंद उठाएंगे ना कि सिर्फ गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। यह पूछने पर कि कुछ बदमाशों ने ट्रेन के संचालन से पहले ही इसकी खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, तो अधिकारी ने कहा कि हमने इस पर संज्ञान लिया है और अब यह कोई मुद्दा नहीं है।

ट्रेन में 56 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार होगी और प्रत्येक बोगी में 78 सीट क्षमता के साथ 12 एसी चेयर कार होंगी। ट्रेन के किराये की जानकारी देते हुए मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि तेजस एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया भोजन के साथ 2,680 रुपये और बगैर भोजन के 2,525 रुपये तय किया गया है और एसी चेयर कार का किराया भोजन के साथ 1,280 रुपेय और बगैर भोजन के 1,155 रुपये तय किया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More