BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली : चांदनी चौक में आग से 150 दुकानें खाक, करोडों के नुकसान की आशंका

दिल्ली : चांदनी चौक में आग से 150 दुकानें खाक, करोडों के नुकसान की आशंकानई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग से करीब 150 दुकानें जलकर नष्ट हो गई। इस आग की वजह से करोड़ों का माल जलने की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय विधायक और आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा आग बुझाने के लिए लाई गई क्रेन में बैठ कर जायजा लेने लगीं जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा।

बताया जा रहा है कि यह आग कल रात साढ़े 9 बजे के करीब चांदनी चौक के कटरा धुलिया और कटरा लहसवान बाजार में लगी। आपको बता दें कि यहां पर कपड़ों का होलसेल मार्केट है। तेजी से आग फैलती देख यहां आनन-फानन में स्थानीय दुकानदार मौक़े पर पहुंचे और अपनी-अपनी दुकानों से माल निकालना शुरू किया। इस आग की वजह से करोड़ों का माल जलने की आशंका है। जब दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने का काम कर रहे थे। तभी आम आदमी पार्टी की नेता और स्थानीय विधायक अलका लांबा यहां पहुंच गई। वो आग पर काबू पाने के लिए आई स्पेशल क्रेन पर चढ गई जिसकी वजह से काफी देर तक आग बुझाने का काम रुका रहा। काम रुकने की वजह से स्थानीय व्यापारी नाराज हो गए। वो अलका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अलका लाम्बा जिस क्रेन पर चढ़ीं थीं वो उनके चढऩे के तुरंत बाद ही खऱाब हो गई थी। कऱीब एक घंटे क्रेन पर फंसे रहने के बाद अलका लांबा को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More