BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रविकांत ने डीएम से कहा जबरन दुकानें बंद कराने से व्यापारियों में आक्रोश

मथुरा। आंशिक कफ्र्यू तक लाॅकडाउन के संबंध स्पष्ट दिशानिर्देश जारी नहीं होने से कारोबारियों के शोषण का रास्ता खुल गया है। मनमाने तरीके से नियमों की व्याख्या की जा रही है। यह बात खुद उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड  के अध्यक्ष कह रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने जनपद के आलाधिकारियों को पत्र लिखा है तथा दूरभाष पर वार्ता की है।

संदर्भित शासनादेश जोकि आंशिक कफ्र्यू लाॅकडाउन के संबंध में हैं। इसी आधार पर आपके द्वारा भी जनपद मंे व्यवस्था के लिए आदेश जारी किये गये हैं। दोंनों ही आदेशों में मेडिकल, सर्जिकल, दवा, फल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, किराना, दूध, सब्जी आदि की दुकानों को लाकडाउन समय के अंतर्गत भी खोलने के आदेश दिये गये हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई समय सीमा भी प्रतिबंधित नहीं की गई है।

बावजूद इसके जनपद में तथा महानगर के विभिन्न बाजारों में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापारियों, दुकानदारों आदि के साथ उत्पीडन की कार्रवाही, चालान, मारपीट, अभद्र व्यवहार तथा जबरन दुकानों को बंद कराने आदि की घटनाएं घटित होने के कारण व्यापारी समुदाय में रोष व्याप्त है।

इसके संबंध में अनेक व्यापारी संगठनों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है और ज्ञापन दिये हैं। व्यापारी संगठनांे ने समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। इस संबंध में शासनादेश के अनुरूप अथवा जनपद की परिस्थितियों के अनुकूल स्पष्ट निर्देश दिये जाएं तथा उन्हें प्रशासनिक दृष्टि से प्रकाशित कराया जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने इस संबंध में उन्हें भी अवगत कराये जाने को कहा है। रविकांत गर्ग का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी तथा एसएसपी से दूरभाष पर वार्ता हुई है।

गोवर्धन में किया व्यापारियों ने हंगामा


गोवर्धन में कारोबारियों ने हंगामा किया। कारोबारी एकत्रित होकर पहले थाने पहुंचे और वहां से तहसील जा पहुंचे। तहसील में एसडीएम से कारोबारी बात करना चाहते थे लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद वह वापस लौट आये। कारोबारियों की मांग थी कि परचून की दुकानों को खोलने दिया जा रहा है। दूसरी दुकानों को बंद करा दिया गया है सभी दुकानों को बंद कराया जाये या हमंे भी अपनी दुकान खोलने दी जाये। सहालग का समय चल रहा है। हम भी चाहते हैं कि दो पैसे की कमाई जो जाये। दो घंटे का ही सही पर हमें भी अपनी दुकान खोलने का मौका दिया जाना चाहिए।

प्रशासन स्पष्ट करे नियम कायदेः हेमेन्द्र गर्ग


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संगठन मंत्री हेमेन्द्र कुमार गर्ग का कहना है कि  पुरजोर विरोध करते हैं। किसी भी अधिकारी ने इस बात का खंडन नहीं किया है कि सुबह सात से ग्याहर बजे तक दुकान सोशल डिस्टेंसिंग कराते हुए खोलने की बात हुई थी। शादियों का सीजन चल रहा है। किसी व्यक्ति को अगर सामान की आवश्यक्ता पडती है तो वह कहां से सामान खरीदेगा। जब बडी दुकानें नहीं खुलेंगी तो छोटी दुकानों के दुकानदारों को सामान कहां से मिलेगा। शासन और प्रशासन से एक ही अनुरोध है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किये जाएं। जब दुकानदार दुकान खोलता है तो कुछ प्रशासनिक अधिकारी दुकानदारों का उत्पीडन करते हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More