BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रिटेन के मैंचेस्टर में दो धमाके, 19 लोगों की मौत, 50 जख्मी, PM मोदी ने की निंदा

ब्रिटेन के मैंचेस्टर में दो धमाके, 19 लोगों की मौत, 50 जख्मी, PM मोदी ने की निंदामैंचेस्टर । ब्रिटेन के मैंचेस्टर इलाके में दो बम धमाकों में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में करीब 50 लोग जख्मी हुई है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका मैनचेस्टर एरीना में हुआ है जहां पर गायिका अरियाना ग्रैंड का कॉन्सर्ट चल रहा था। गायक अरियाना ग्रैंड सुरक्षित है।

जो फुटेज सामने आई है उसके मुताबिक धमाक के बाद जबर्दस्त भगदड़ मची है। पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि आखिरी गाना खत्म होने के बाद धमाका हुआ है। इस धमाके में सैंकड़ो लोग घायल भी हुए हैं। ये आतंकी घटना है या नहीं इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अब इसे आतंकी हमला मान रही है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने लोगों से इलाक़े से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जारी कर दी जाएगी। धमाके के बाद एरेना को खाली करा लिया गया है।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा मे ने इस `आतंकी हमले` की निंदा की है। अपने बयान में उन्होंने कहा, `हम यह पता लगाने की विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिशों में जुटे हैं। पुलिस इसे भयावह आतंकवादी हमला मान कर चल रही है।` चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने दो तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी है। बताया जा रहा है कि धमाके एरेना की टिकट खिडक़ी के पास हुए हैं। धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के मैंचेस्टर में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट कर लिखा है, मैनचेस्टर हमले से हम परेशान हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम मृतकों के परिवार वालों और घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More