मुंबई। मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन के ओवर ब्रिज पर भगदड के बाद 22 लोगों की मौत के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे में मोदी सरकार पर हमला बोला है। राज ठाकरे में मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है, अगर रेलवे ने यहां बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया, तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं करने देंगे। एमएनएस प्रमुख ने कहा कि मुंबई में मैं बुलेट ट्रेन की एक ब्लॉक नहीं रखने दूंगा। अगर मोदी बुलेट चाहते हैं, तो गुजरात में जाकर शुरू करें, मुंबई में नहीं। अगर उन्होंने बल का इस्तेमाल किया, तो हम भी देखेंगे क्या करना है। दशहरा की बधाई देते हुए राज ठाकरे ने कहा कि इतना बड़ा त्यौहार है, लेकिन हम टीवी और अखबारों में क्या देख पढ़ रहे हैं। यह बहुत ही दुखद है। लोगों ने मुझसे घटनास्थल पर जाने को कहा, लेकिन मैं नहीं गया। इससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित होता। डॉक्टर, पुलिस और फायर ब्रिगेड अपना काम कर रही है और नेता लोग मीडिया को बाइट दे रहे हैं, इसीलिए मैं घटनास्थल पर नहीं गया। महाराष्ट्र के बाहरी लोगों को निशाने पर लेते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जब बाहरी लोगों का आना नहीं रुकता है, शहर ऐसे ही कांपता रहेगा। हर रोज हजारों लोग मुंबई आते हैं और सब बाहरी होते हैं। लोगों को समझना होगा कि सिर्फ सरकार बदलने से कुछ नहीं होता। राज ठाकरे ने कहा कि बीजेपी जब सरकार में होती है, तो चुप रहती है। विपक्ष में होती है तो प्रदर्शन करती है। मैंने भी लोकल ट्रेन में सफर किया है। स्टेशनों पर बहुत कम जगह है। मनसे प्रमुख ने कहा कि यह घटना होने का इंतजार कर रही थी। रेलवे स्टेशनों की हालत अच्छी नहीं है। लोगों ने इस बारे में पहले शिकायतें की थी। हमारी पार्टी के लोगों ने रेलवे को पत्र लिखा था। पिछले 10-15 सालों से एलफिंस्टन स्टेशन ब्रिज के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा रहा है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ठाकरे ने कहा कि हमने शिकायत की तो रेलवे अधिकारियों की तरफ से जवाब आया कि फुटओवर ब्रिज का काम एमएमआरडीए को दे दिया गया है। इसलिए यह पूरा नहीं किया जा सकता। हर कोई एक दूसरे जिम्मेदारी डाल रहा है, कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












