BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली में छापेमारी, पुलिस ने जारी किया अरेस्ट वारंट

हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली में छापेमारी, पुलिस ने जारी किया अरेस्ट वारंटनई दिल्ली। डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी और बडी राजदार हनीप्रीत की तलाश में पुलिस दिल्ली में छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम ने हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में छापामारी कर रही है। लेकिन अभी तक हनीप्रीत पुलिस के हाथ नहीं लगी। ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य ने कहा है कि हनीप्रीत कहीं भागी नहीं है, वह दिल्ली में ही है। साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत की अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। 

 

प्रदीप आर्य का कहना है कि हनीप्रीत कल सोमवार को उनके ऑफिस आई थी। वहीं हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हनीप्रीत के अलावा हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा और पवन हिंसा के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ये वारंट अक्टूबर के अंततक प्रभावी रहेंगे। अगर इस दौरान आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो उन्हें भगोडा घोषित कर दिया जाएगा। 

 

जिसे ढूंढा गली-गली वो दिल्ली में मिली!

ज्ञातव्य है कि रेप केस में सजा काट रहे डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी और सबसे बडी राजदार हनीप्रीत की तलाश पिछले एक माह से की जा रही है। हरियाणा पुलिस पिछले एक माह से पूरे देश में हनीप्रीत को तलाश रही थी। यहां तक की नेपाल में भी हनीप्रीत को तलाशा गया लेकिन उसके दिल्ली में होन की बात सामने आई है। हनीप्रीत ने सोमवार को अपने वकील प्रदीप आर्य के जरिए कहा कि वह कहीं भागी नहीं थी, बल्कि दिल्ली में ही थी और सुरक्षा कारणों की वजह से सामने नहीं आ रही थी। प्रदीप आर्य का दावा है कि सोमवार को हनीप्रीत उनके ऑफिस में आई थी। आज हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत की अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। बताया जा रहा है कि वकील प्रदीप आर्या के साथ हनीप्रीत ने करीब 2 घंटे की मुलाकात की थी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More