देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया एक बाद एक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। उत्तर कोरिया के तानाशाही किम जोन बार-बार अमेरिका पर हमला करने की धमकी दे रहा है। उत्तर कोरिया की इन हरकतों से परेशान होकर अमेरिका ने उस पर नए दौर के प्रतिबंध की घोषणा की है। अमेरिका ने प्योंगयांग के 8 बैंकों और 26 एग्जिक्युटिव्य को बैन किया है। आपको बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अमेरिका द्वारा प्योंगयांग पर यह दूसरा प्रतिबंध लगाया है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा परिषद 2006 से अब तक नौ बार उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
वहीं, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि अमेरिका का सैन्य अभियान प्योंगयांग के लिए तबाही लाने वाला होगा। उन्होंने साथ ही कहा है कि उत्तर कोरिया के बलिस्टिक और परमाणु हथियार कार्यक्रम के खिलाफ सेना का इस्तेमाल पहला विकल्प नहीं है। ट्रंप ने वाइट हाउस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसे तरजीह नहीं दी जाएगी। लेकिन अगर हम यह विकल्प चुनते हैं, तो बड़ी तबाही होगी। मैं आपको कह सकता हूं कि यह उत्तर कोरिया के लिए तबाही होगी। जिसे सैन्य विकल्प कहते हैं। अगर हमें यह लेना पड़ा तो हम लेंगे। आपको बताते चले कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच चल रहा तनाव दिनों-दिन बढता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर कोरिया के विेदश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को अमेरिका द्वारा युद्ध को घोषणा का दावा किया और इसका माकूल जवाब देने की धमकी दी है। हालांकि, अमेरिका ने उत्तर कोरिया के दावे को बेतुका करार दिया है। उल्लेखनीय है कि प्योंगयांग द्वारा परमाणु परीक्षण कार्यक्रम को जारी रखने से नाराज अमेरिका ने इसके खिलाफ बीते गुरुवार को भी प्रतिबंध की घोषणा की थी और शनिवार को इसके पूर्वी छोर पर बमवर्षकों को उड़ा कर शक्ति प्रदर्शन किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमेरिका की विरासत: इंसानियत को पैगाम, सामर्थ्यवान को कोई दोष नहीं
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
अमेरिका को पछाड़कर भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, एप्पल सबसे आगे