BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयंत सिन्हा का पिता को जवाब, लंबे समय में न्यू इंडिया के लिए दिखेगा फायदा

जयंत सिन्हा का पिता को जवाब, लंबे समय में न्यू इंडिया के लिए दिखेगा फायदानई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खराब बताए जाने के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। सिन्हा के बयान के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। अब यशवंत सिन्हा को जवाब देने के लिए उनके ही बेटे जयंत सिन्हा मैदान में आए है। जयंत सिन्हा ने कहा है कि हम एक नई मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे है, जो लम्बे समय में न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद होगी। 

 

जयंत सिन्हा ने कहा है कि एक या दो क्वार्टर के डाटा को ना देखते हुए इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम अभी संरचनात्मक सुधार कर रहे हैं, जो कि लंबे समय के लिए हमारे लिए फायदेमंद होगा। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे गए लेख में जयंत सिन्हा ने कहा है कि हाल ही के दिनों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कई तरह के आर्टिकल लिखे गए हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार जो बदलाव कर रही है वह न्यू इंडिया की जरूरत हैं। जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है वह ज्यादा ट्रांसपेरेंट होगी जिसमें लाखों लोगों को जॉब मिलेगी।

 

जयंत सिन्हा ने लिखा कि जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा एक गेमचेंजिंग कोशिश हैं। जिसका असर लंबे समय में दिखेगा। हर मंत्रालय नई तरह की पॉलिसी बना रहा है अब कोयला की नीलामी भी सही तरीके से हो रही है। इस सरकार के कार्यकाल में एफडीआई के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे बीजेपी के दिग्गज यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया। यशवंत सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी करीबी से देखा है। ऐसा लगता है कि उनके वित्तमंत्री इस तरह का काम कर रहे हैं कि वह सभी भारतीयों को गरीबी काफी पास से दिखाएं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More