BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हनीप्रीत बोली- मैं निर्दोष हूं, मांगी अग्रिम जमानत, अवैध संबंधों पर तोडी चुप्पी..

हनीप्रीत बोली- मैं निर्दोष हूं, मांगी अग्रिम जमानत, अवैध संबंधों पर तोडी चुप्पी..नई दिल्ली। रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की सबसे बडी राजदार और करीबी हनीप्रीत को पुलिस पूरे देश में ढूंढ रही थी। यहां तक की हनीप्रीत को नेपाल में भी तलाशा गया लेकिन हनीप्रीत दिल्ली में मिली। गौरतलब है कि हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस पिछले एक माह से तलाश कर रही है। अब आज हनीप्रीत गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने वाली है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य का कहना है कि वह हनीप्रीत की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल याचिका दायर करेंगे और तीन हफ्ते के लिए गिरफ्तारी से छूट मांगेगे। हनीप्रीत सोमवार को लाजपत नगर स्थित अपने वकील प्रदीप आर्य के दफ्तर पहुंची थी। 

 

मैं निर्दोष हूं, सुरक्षा कारणों से सामने नहीं आई: हनीप्रीत 

ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत 25 अगस्त की शाम से ही गायब है। बता दें कि 25 अगस्त को जब गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने रेप केस में दोषी ठहराया था, तब तक हनीप्रीत राम रहीम के साथ ही थी। इसके बाद वह राम रहीम के साथ रोहतक भी गई। इसके बाद से वह फरार है। अब हनीप्रीत ने अपने वकील के हवाले से कहा है कि वह निर्दोष है और कहीं भागी नहीं थी। हनीप्रीत का कहना है कि साजिश के तहत उस पर आरोप लगाए गए हैं। हनीप्रीत का कहना है कि पंचकूला हिंसा में उसका कोई हाथ नहीं है। साथ ही उसका कहना है कि वह अभी तक सुरक्षा कारणों की वजह से सामने नहीं आई थी, उसे डर लग रहा था। 

हनीप्रीत ने अपने वकील के हवाले से अपने और राम रहीम के अवैध संबंधों पर कहा कि बाप बेटी के रिश्ते को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया है कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच अवैध संबंध है। वे दोनों पति पत्नी की तरह रहते हैं। वहीं हनीप्रीत का कहना है कि उस पर लगे आरोप गलत हैं। 

 

राम रहीम के साथ अवैध संबंधो पर बोली: हनीप्रीत ने अपने वकील के हवाले से अपने और राम रहीम के अवैध संबंधों पर कहा कि बाप बेटी के रिश्ते को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया है कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच अवैध संबंध है। वे दोनों पति पत्नी की तरह रहते हैं। वहीं हनीप्रीत का कहना है कि उस पर लगे आरोप गलत हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More