BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचकुला हिंसा: हनीप्रीत पर आज तय नहीं हुए आरोप, अब 21 फरवरी को सुनवाई

पंचकुला हिंसा: हनीप्रीत पर आज तय नहीं हुए आरोप, अब 21 फरवरी को सुनवाईपंचकुला। साध्वियों से रेप के मामले में राम रहीम की सजा के बाद पंचकुला में हुई हिंसा मामले में हनीप्रीति समेत 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर गुरुवार को पंचकुला कोर्ट सुनवाई हुई। लेकिन, आज किसी पर भी आरोप तय नहीं हुए। पंचकुला हिंसा मामले में अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी। तब राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सहित 15 अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। गुरुवार को पंचकुला में दंगा भडक़ाने और देशद्रोह की आरोपी हनीप्रीत इंसा पंचकुला कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट में हनीप्रीत की वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पर आरोप तय होने से पहले बहस हो। 

 

हनीप्रीत को भारी सुरक्षा के बीच सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया। आपको बता दें कि पिछले साल 25 अगस्त को रेप के दोषी राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला में हिंसा भडक़ गई थी। इस हिंसा में 36 लोगों की मौत हुई थी। दंगा फैलाने में के आरोप में हनीप्रीत को गिरफ्तार भी किया गया था। पंचकुला दंगों की पड़ताल में जुटी हरियाणा पुलिस ने कुछ समय पहले हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पहले की सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को इसकी कॉपी सौंप दी गई थी। कुल 1200 पन्ने की इस चार्जशीट में हनीप्रीत समेत 15 अन्य को पंचकुला में दंगों व हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है। हनीप्रीत के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 में चालान पेश किया गया था। इस चार्जशीट में कुल 67 लोगों को गवाह बनाया गया है। आरोप पत्र के तीन पन्नों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और डेरे के 6 सुरक्षाकर्मियों का भी जिक्र किया गया है। जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उनमें हनीप्रीत इंसा, उसकी साथी सुखदीप कौर, राकेश कुमार अरोड़ा, सुरेंद्र धीमान इंसा, चमकौर सिंह, दान सिंह, गोविंद राम, प्रदीप गोयल इंसा व खैराती लाल पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More