BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सिन्हा के सहारे राहुल का केंद्र पर तीखा हमला, कृपया सीट बेल्ट बांध लें, प्लेन के...

सिन्हा के सहारे राहुल का केंद्र पर तीखा हमला, कृपया सीट बेल्ट बांध लें, प्लेन के...नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के सहारे विपक्ष ने बुधवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सिन्हा का हवाला देते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, देवियों और सज्जनों आपके को-पायलट और वित्त मंत्री बोल रहे हैं: कृपया सीट बेल्ट बांध लें, हमारे प्लेन के पंख गिर गए हैं। गुजरात दौरे के तीसरे दिन बुधवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी टीवी पर आए और कहा कि आज रात 12 बजे से 500 और 100 का नोट रद्दी हो गया है। पता नहीं कैसे प्रधानमंत्री हैं। पता नहीं किसने मोदी को बता दिया कि कैश की कोई जरूरत नहीं है पूरा देश क्रेडिट कार्ड पर चलता है।

 

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिलवाऊंगा। देश में हल रोज तीस हजार नए सुवा रोजगार ढूंढने के लिए निकलते हैं। देश की सरकार रोज सिर्फ चार सौ युवाओं को रोजगार दे रही है। जबकि चीन रोज चालीस हजार युवाओं को रोजगार दे रहा है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विकास पागल हो गया। उसे पागल खाने से बार निकाल कर लाना है, उसे ठीक करना पड़ेगा और पटरी पर लाना पड़ेगा। आपको बता दें कि कांग्रेस गुजरात में ‘विकास पागल हो गया है’ नाम से कैंपेन भी चला रही है। गौरतलब है कि वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जोरदार निशाना साधा है। एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है। उन्होंने नोटबंदी को सुस्त अर्थव्यवस्था की आग में घी डालने वाला बताया। साथ जीएसटी में भी खामियां बतार्ईं। उनके इसी बयान के सहारे अब मोदी सरकार को घेरने मेें लगी हुई है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More