BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रशासन की लापरवाही के चलते जली 9 बीघा फसल, किसान करते रहे फोन

प्रशासन की लापरवाही के चलते जली 9 बीघा फसल, किसान करते रहे फोनमथुरा । किसानों का दुख बहुत ही बड़ा होता है क्योंकि उनकी बात न तो सरकार सुनती है और न ही प्रकृति। किसानों को भले ही सब्सिडी, बिजली और पानी देने की बातों पर कोरी राजनीति हो या फिर प्राकृतिक आपदाएं... बस नुकसान किसान को ही उठाना होता है। इन्हीं सभी हालातों से परेशान किसान आत्महत्या के फैसले तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को मथुरा में देखने को मिला जहां एक किसान ने जब किसी तरह से फसल तैयार तो कर ली लेकिन ट्रांसफार्मर की चिंगारी से उसमे आग लग गई और नौ बीघे की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। 

इसे बचाया जा सकता था लेकिन प्रशासन की बेरुखी के चलते पूरी फसल जलकर खाक हो गई। जब उनकी गेहूं की फसल में आग लगी तो सभी बेबस होकर फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और पुलिस को फोन करते रहे लेकिन कहीं भी फोन नहीं उठाया गया। इस दौरान उनकी फसल जलती रही। यह बुरा हाल है योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के जिले का। किसानों की यह सबसे बड़ी पेशानी है। इससे निजात कब मिलेगी यह तो सरकार ही बता सकती है लेकिन इस हादसे के बाद किसानों ने अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More