BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार्ति चिदंबरम पर बडी कार्रवाई, ED ने अटैच की कई संपत्तियां

कार्ति चिदंबरम पर बडी कार्रवाई, ED ने अटैच की कई संपत्तियांनई दिल्ली। एयरसेल मैक्सिस डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंगरब के बेटे कार्ति चिदंबरम पर बडी कार्रवाई करते हुए 90 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति, बैंक अकाउंट और एफडी को अटैच कर लिया है। ईडी ने कार्ति चिदंबरम से जुडी कुल 1.16 करोड रुपए मूल्य की चल संपत्तियां जब्त की है। इसमें 26 लाख रुपए का बैंक डिपॉजिट भी शामिल है। साथ ही ईडी को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि एयरसेल मैक्सिस केस में एफआईपीबी अप्रूवल पी चिदंबरम द्वारा ही दिया गया था। ज्ञातव्य है कि उस समय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ही थे। साथ ही जांच में सामने आया है कि मैक्सिस ग्रुप से कार्ति और पी चिदंबरम की भतीजी को 2 लाख डॉलर मिले थे। 

 

ज्ञात हो कि एयरसेल मैक्सिस डील में केन्द्रीय जांच एजेंसी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका की भी जांच कर रही है। पी चिदंबरम पर 2006 में मलयेशियाई कंपनी मैक्सिस द्वारा एयरसेल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के मामले में रजामंदी देने को लेकर अनियमितताएं बरतने का आरोप है। साथ ही तत्कालीन टेलिकॉम मिनिस्टर दयानिधि मारन पर भी एयरसेल के मालिक सी शिवकृष्णन पर मैक्सिस कंपनी की हिस्सेदारी बेचने का दबाव बनाने का आरोप है।  ज्ञातव्य है कि एयरसेल-मैक्सिस डील केस में ईडी ने अडवांटेज स्टै्रटिजिक और वासन हेल्थकेयर के अधिकारियों के घरों और ऑफिसों की तलाशी ली थी। इनके घरों और दफ्तरों में मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने चेस ग्लोबल अडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लि. की तलाशी ली। इस कंपनी के मालिक कार्ति चिदंबरम हं। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से पता चला है कि कार्ति का अडवांटेज स्ट्रैटिजिक, सेक्वोया और वेस्टब्रिज से नजदीकी संबंध थे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More