देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवन्त सिन्हा और वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच की लडाई अब खुलकर सामने आ गई है। ज्ञातव्य है कि यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लेख में देश की गिरती जीडीपी और खराब अर्थव्सवस्था के लिए सरकार की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि अरुण जेटली भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाएंगे। इसके बाद कल गुरुवार को अरुण जेटली ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि 80 की उम्र में नौकरी मांग रहे हैं। इस पर यशवंत सिन्हा ने फिर से अरुण जेटली पर पलटवार किया है।
यशवंत सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं नौकरी चाहता तो अरुण जेटली वहां ना होते। वहीं सरकार का बचाव कर रहे बेटे जयंत सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था खराब है इसका जिम्मेदार वित्त मंत्री ही होगा ना कि गृह मंत्री। मैं भी व्यक्तिगत आरोप लगा सकता हूं लेकिन मैं इस जाल में नहीं फंसूगा।
80 की उम्र में मांग रहे नौकरी: अरुण जेटली
गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक पुस्तक विमोचन के मौके पर कहा कि मुझे लगता है कि आपकी किताब का सटीक शीर्षक होता की 70 साल का भारत, साढ़ तीन साल की मोदी सरकार और 80 की उम्र में रोजगार की तलाश। जेटली ने कहा कि देश में कथित मंदी का कोई आधार नहीं है। जेटली ने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले कालेधन के समर्थक हैं। साथ ही जेटली ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार हो रहा है।
सरकार के बचाव में आए यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा: जहां पिता यशवंत सिन्हा सरकार पर नोटबंदी, खराब अर्थव्यस्था और जीएसटी को लेकर आरोप लगा रहे हैं, वहीं उनके बेटे जयंत सिन्हा सरकार का बचाव कर रहे हैं। जयंत सिन्हा ने एक लेख में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और उसे स्थिर बनाने के लिए मोदी सरकार ने तमाम उपाय किए हैं, जिसका आने वाले दिनों में देश के लोगों को फायदा होगा।
साथ ही उन्होंने लेख में लिखा कि जीएसटी और नोटबंदीका आने वाले दिनों में देश की आम जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने लिखा कि जो लोग लेख में अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं वो अर्थव्यवस्था में बदलाव के लिए उठाए गए कदमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सर्वोच्च न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़
मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा : मुझे वापस मालदीव ले चलो