BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनकी मां पूनम सिन्हा उनकी फिल्मों को लेकर बहुत ही ईमानदारी से प्रतिक्रिया देती हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां है और वह हमेशा जबरदस्त रही हैं। उनके इनपुट्स मुझे हमेशा बेहतर बनाने में मदद करते हैं और वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। वह जब मेरी तारीफ या आलोचना करती हैं, तो बहुत ईमानदारी से करती हैं।"

अपने अभिनय को लेकर सोनाक्षी ने कहा, "ज्यादातर समय मैं अपने काम से खुश रहती हूं, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं कुछ बेहतर या अलग तरीके से कर सकती थी। मुझे लगता है कि यह मानवीय सोच है। सबसे ज्यादा अहम यह है कि मैं अपने अतीत में किए गए काम से कुछ बेहतर करूं।"

फिल्मों के चुनाव को लेकर सोनाक्षी कहती हैं, "मैं अपनी सहज बुद्धि पर भरोसा करती हूं। कई बार ऐसा हुआ कि मैं स्क्रिप्ट सुनकर बोर भी हुई। मेरे लिए बस उस कहानी का क्लिक होना जरूरी है। वहीं बॉक्स ऑफिस के आंकड़े मेरे लिए मायने नहीं रखते। बल्कि जब जब मैं सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का एक हिस्सा था, तब भी मेरे लिए यह मायने नहीं रखता था। मेरी प्राथमिकता मेरे काम का आनंद लेना है। वह काम करना है जो मैं करना चाहती हूं और उससे मेरे परिवार गर्व महसूस करे, बाकी सब बाद की बात है।"

अभिनेत्री जल्द ही मिनी सीरीज 'फॉलेन' के जरिए डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह युद्ध पर आधारित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के साथ-साथ एक और फिल्म 'बुलबुल तरंग' में भी नजर आएंगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More