BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेरठ । सेना के एक रिटायर्ड कर्नल के घर में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेन्स (डीआरआई) की ने छापेमारी कर एक करोड रुपए, विदेशी हथियार और एनिमल तस्करी से जुडी चीजे बरामद की है। मेरठ के थाना सिविल लाइंस इलाके में महिला थाने के सामने स्थित सेना के पूर्व कर्नल देवेंद्र कुमार और उसके बेटे नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई के घर गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस छापेमारी में रिटायर्ड कर्नल के घर से करीब एक करोड रूपये नगद और वन्य जीवों की खाल, खोपडी, सींग के अलावा वन विभाग से जुड़ी शूटिंग की 40 राइफल्स और पिस्टल सहित करीब 50 हजार कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दुर्लभ और प्रतिबंधित वन्य जीवों का करीब 117 किलो मांस भी जब्त किया है। डीआरआई की टीम सभी सामान सील करके अपने साथ ले गई। दिल्ली से आई इस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शनिवार सुबह 11:30 बजे शुरु की, जोकि रविवार सुबह 3:30 बजे तक चली। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दिल्ली से आई डीआरआई टीम के साथ वन विभाग के आला अधिकारियों और पुलिस टीम को भी बुला बुलाया गया। 16 घंटे चली इस कार्रवाई में आखिरकार डीआईआर की टीम को बडी सफलता मिली और रिटायर्ड कर्नल के मकान से एक करोड रुपये कैश और तेंदुए की खाल के अलावा सांभर, एक दर्जन से ज्यादा काले हिरण और सांभर की खोपडी, सींग, वन विभाग से जुड़ी अत्याधुनिक विदेशी शूटिंग राइफल्स और पिस्टल्स बरामद किया। इतना ही नहीं, बडे कंटेनर में रखे वन्य जीवों का 117 किलो मांस भी बरामद हुआ है। रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमार और बेटे प्रशांत बिशनोई उर्फ पाशा के साथ रहते है। टीम के आने से पहले ही रिटायर्ड कर्नल का आरोपी बेटा प्रशांत बिश्नोई फरार है। मीडिया से बात करते हुए अधिकारियो ने बताया कि तडक़े रिटायर्ड कर्नल और उसके बेटे के घर में छापेमारी की गई और विदेशी राइफल्स और पिस्टल बरामद किए गए। इन हथियारों के लाइसेंस परिवार वालों के पास नहीं मिले हैं। वहीं, टीम ने रिटायर्ड कर्नल से घंटों पूछताछ की और उसके बेटे प्रशांत के बारे में पूछा, लेकिन कर्नल ने पुलिस और डीआरआई की टीम को उसके बारे में नहीं बताया। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस टीम प्रशांत बिश्नोई की तलाश कर रही है और उसके घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार रात को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। इसके स्थान पर वह हेरिसबर्ग में एक रैली में अपने समर्थकों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया पर जमकर निशाना साधा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और मीडिया के बिगड़ते रिश्तों के बीच ट्रंप ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर वार्षिक ब्लैक टाई डिनर में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने हेरिसबर्ग में अपने भाषण में कहा कि वह अमेरिकी मीडिया के स्थान पर अपने समर्थकों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘इस समय देश की राजधानी में एक होटल के बॉलरूम में अमेरिकी मीडिया और हॉलीवुड कलाकारों की एक बड़ी भीड़ एक दूसरे को सांत्वना दे रही होगी। ट्रंप ने कहा, ‘वे राष्ट्रपति के बिना ही व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए मौजूद हैं। लेकिन मैं आप सभी लोगों के साथ और एक उससे भी बड़ी भीड़ और कहीं अधिक बेहतर लोगों के साथ अपनी शाम बिताने को लेकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं।’ रात्रिभोज से कुछ घंटों पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि ‘फर्जी मीडिया’ ने उनकी उपलब्धियों को जनता के सामने पेश नहीं किया। ट्रंप ने लिखा, ‘मेनस्ट्रीम (फर्जी) मीडिया ने 28 विधायी समझौतों, मजबूत सीमाओं समेत हमारी उपलब्धियों की लंबी सूची पेश नहीं की।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । कश्मीर मुद्दे और भारतीय नागरिक पूर्व नौसेनाकर्मी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में जासूसी के आरोपों में फांसी की सजा सुनाए जाने को लेकर भारत और पाकिस्तान के तनाव चरम पर है। इस बीच, गुरुवार को कुपवाड़ा में सेना के कैम्प पर आतंकी हमले और घाटी में पत्थरबाजी को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ देश के लोगों में गुस्सा और बढ़ा हुआ है। ऐसे में खबर आई है कि भारत के स्टीप कारोबारी सज्जन जिंदल ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुलाकात की है। खबरों के मुताबिक, जिंदल कुछ घंटों के लिए ही पाकिस्तान गए थे। इससे अटकलें लगने लगी है कि नवाज के करीबी रहे जिंदल वार्ता बहाली की कोशिशों के तहत पाकिस्तान गए थे। हालांकि बाद में नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने ट्वीट कर इन अटकलों को खारिज किया जिंदल की उनके पिता से मुलाकात गुप्त थी। मगर पाकिस्तानी मीडिया ने इसे ‘गुप्त मीटिंग’ बता शरीफ को टारगेट किए हुए है। मीडिया की ओर से कहा जा रहा है कि नवाज ने इस मुलाकात को गुप्त रखने की कोशिश की। साथ ही, पाकिस्तानी मीडिया सज्जन पर पाकिस्तान वीजा नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगा रही है। नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने एक ट्वीट में लिखा कि जिंदल और शरीफ की दोस्ती काफी पुरानी है और बुधवार को हुई उनकी मुलाकात भी दोस्ताना ही थी। मरियम ने अपील की है कि इस मुलाकात को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश किया जाना चाहिए। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि मंत्रालय के पास इस मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में मरियम शरीफ ने ही इस बैठक की पुष्टि की थी और इसे दोस्ताना मुलाकात बताया था। सज्जन किस संबंध में नवाज से मिले, इसका खुलासा मरियम ने भी नहीं किया। नवाज-मोदी को मिलवाने में पहले भी आया था जिंदल का नाम। इस मामले में अब सवाल उठने लगा है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाली के लिए कोई ट्रैक-2 डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी हैं? पाकिस्तान में मचा सियासी बवाल सज्जन जिंदल की यात्रा और नवाज से मुलाकात की खबर पाकिस्तानी मीडिया में छपने के बाद वहां सियासी बवाल मच गया। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस मामले में पंजाब असेंबली में एक प्रस्ताव पेश कर मुलाकात में हुई बात को सार्वजनिक करने की मांग की। इस मुलाकात के मद्देनजर पाकिस्तानी मीडिया में आशंका जताई जा रही है कि भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए अनधिकारिक विकल्पों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। अब सज्जन पर वीजा नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लग रहा है। इसके कारण यह मुलाकात और ज्यादा विवादों में घिर गई है। इससे पहले दिसंबर 2015 में जब मोदी और शरीफ की मुलाकात हुई थी, उस समय भी इसके पीछे जिंदल का नाम उभर कर आया था। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया था कि शरीफ और मोदी की इस मुलाकात के पीछे जिंदल की ही भूमिका थी। दोनों तरफ की सरकारों ने हालांकि इससे इनकार किया था। पाक मीडिया का आरोप- सज्जन को मिली रियायत अब सज्जन और शरीफ के बीच हुई इस हालिया मुलाकात को पाकिस्तानी मीडिया कूटनीतिक रंग दे रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग अखबार और मीडिया चैनल्स इसे लेकर अलग-अलग संभावनाएं जता रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने आशंका जताई है कि यह शंघाई में होने जा रहे एससीओ सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात तय करने के सिलसिले में ही सज्जन नवाज से मिले। मालूम हो कि एससीओ सम्मेलन इसी साल जून में आयोजित होने जा रहा है। उधर, पाकिस्तान के समा टीवी ने दावा किया है कि उसके पास सज्जन जिंदल के यात्रा संबंधी कागजात हैं। चैनल ने आरोप लगाया है कि सज्जन को वीजा नियमों में छूट दी गई और उन्हें लाहौर में पुलिस को रिपोर्ट नहीं करना पड़ा। इतना ही नहीं, चैनल ने यह आरोप भी लगाया है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के सिलसिले में भी उन्हें छूट दी गई। मालूम हो कि सज्जन ने मुरी स्थित नवाज के घर पर उनसे मुलाकात की थी। कौन हैं सज्जन जिंदल? सज्जन जिंदल भारत के बड़े स्टील कारोबारी हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ, दोनों के करीबी माना जाता है और इस मुलाकात को उसी रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिसंबर 2014 में जब पीएम मोदी अचानक पाकिस्तान पहुंचे थे, तब उनके प्रतिनिधिमंडल में सज्जन जिंदल भी शामिल थे। नवाज शरीफ से नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 दिसंबर, 2015 को सज्जन जिंदल ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लाहौर में हूं। जून में मिलेंगे मोदी और नवाज? एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा, ‘सज्जन जिंदल पाकिस्तान में प्रवेश के बाद सीधे नवाज से मिलने मुरी चले गए, जबकि उनके वीजा में यह नहीं लिखा गया था कि उन्हें वहां जाने की इजाजत है। जिंदल के वीजा का नंबर 769903 था और यह 25 अप्रैल को जारी किया गया था। इसमें उन्हें केवल लाहौर और इस्लामाबाद जाने की ही अनुमति दी गई थी।’ अखबार ने लिखा, ‘सज्जन जिंदल नवाज और मोदी, दोनों के ही दोस्त हैं। माना जा रहा है कि पिछले तीन साल में मोदी और नवाज के बीच की मुलाकात तय करने में जिंदल ने अहम भूमिका निभाई है।’ जाधव पर तनाव के बीच जून में मुलाकात का शिगूफा मालूम हो कि पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच गहराए तनाव के बीच हाल में पाकिस्तानी मीडिया ने पीएम मोदी और नवाज शरीफ को लेकर शिगूफा छोड़ा था। पाक मीडिया ने दावा किया था कि जून में कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित होने वाले शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष के बीच मुलाकात हो सकती है। इससे पहले अमेरिका ने भी दोनों देशों के बीच तनाव घटान और बातचीत बहाली में कोशिश करने की बात कही थी। हालांकि, भारत ने मध्यस्थता की किसी भी कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश का अनुसरण करते हुए दिल्ली सरकार ने बडी हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले सार्वजनिक अवकाश रद्द करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी व ट्वीट किया, दिल्ली सरकार प्रतिष्ठित हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दी जाने वाली छुियां रद्द करेगी। मैंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिये हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार ने रद्द की गई छुट्टियों की संख्या नहीं बताई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में विभिन्न ब़डी हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द करने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया व कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में अच्छा कदम उठाया है, हमें हमेशा दूसरे राज्यों से सीखने को तैयार रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 25 अप्रैल को इन 15 सार्वजनिक अवकाशों को रद्द करने का फैसला लिया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । एक एनजीओ के सर्वे में पता चला है कि भ्रष्ट्राचार के मामले में कर्नाटक देश में टॉप पर है। दरअसल एक एनजीओ ने भ्रष्ट्राचार के मामले में एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सरकारी कामों को कराने के लिए दिए जाने वाले घूसों के आधार पर भ्रष्ट राज्यों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में कर्नाटक टॉप पर है। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का नंबर है।  वहीं सबसे कम भ्रष्ट्राचार वाले राज्यों की सूची में हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ राज्य हैं। यह सर्वे सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने कराया है। सर्वे में एनजीओ ने 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 3,000 लोगों की राय ली। इस सर्वे में पता चला कि पिछले एक वर्ष में करीब एक तिहाई लोगों को कम से कम एक बार सरकारी काम कराने के दौरान भ्रष्टाचार का सामना करना पडा। इससे पहले भी इस तरह का सर्वे हो चुका है। वर्ष 2005 में हुई एक स्टडी के दौरान 53 फीसदी लोगों ने घूस देने की बात स्वीकार की थी। हांलांकि अभी हुए सर्वे में आधे से ज्यादा लोगों ने यह स्वीकार किया कि नवंबर और दिसंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान पब्लिक सर्विसेज में भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में 20 राज्यों के 10 सरकारी कार्यालयों में लोगों ने 6,350 करोड रुपये की घूस दी जबकि 2005 में यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपये था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरूवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस को धमकाने का प्रयास कर रही है और जोर दिया कि बंगाल इस रणनीति से भयभीत नहीं है।  ममता ने अलीपुरद्वार में जनसभा में भाजपा के लिए कहा, वे तृणमूल कांग्रेस से डरे हुए हैं। इसलिए वे हमें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस को धमकाया नहीं जा सकता। हम अपना सिर ऊंचा रखते हैं। जो लोग मुझे चुनौती देते हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करती हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।  दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं... ममता ने कहा कि झारखंड और असम में हमारा संगठन तेजी से आगे बढ रहा है, और अगर जरूरत पडी तो गुजरात यूपी में भी हम टीएमसी को खडा करेंगे और दिल्ली की राजनीति में अपना दखल बढाएंगे। बता दें, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में सिलीगुडी में एक रैली में कहा था कि टीएमसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को नहीं रोक सकती और पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा।  कोलकाता में ममता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक झुग्गी में कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा का उल्लेख करते हुए ममता ने कहा, वे दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं। वे बंगाल पर कब्जा करने की जल्दबाजी में हैं। वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई को लगाने की हमें धमकी दे रहे हैं। वे गुजरात को संभाल नहीं सकते हैं, लेकिन बंगाल पर नजर गडाए हैं। दलित के घर दोपहर का भोजन, पांचतारा होटल में रात का...  ममता ने शाह पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, दलित के घर पर दोपहर का भोजन और पांच सितारा होटल में रात का भोजन, हम इस तरह की फोटो खिंचाने में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव के समय बडी-बडी बातें करना आसान है।  चाय बागानों का अधिग्रहण करने के भाजपा के वादे का उल्लेख करते हुए ममता ने लोगों को याद दिलाया कि वादा किए हुए एक साल बीत गया है लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, विकास बंगाल में हमारी शक्ति का सबसे बडा स्तंभ है। हम जो कुछ भी हासिल कर सकते हैं, उसकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी में जब से योगी सरकार बनी तब से प्रदेश में कई बडे प्रशासनिक फेरबदल हुए है। योगी आदित्यनाथ ने एक और बडा फेरबदल किया है। सीएम योगी ने 84 आईएएस और 54 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है वहीं 9 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। खास बात यह है कि समाजवादी पार्टी के गढ में जमे अफसरों को हटाया गया है।  सहारनपुर का शोभायात्रा विवाद आपको तो याद ही होगा। इस विवाद के बाद से बीजेपी सांसद राघव लखन पाल शर्मा और सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार आमने-सामने थे। एसएसपी लवकुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके नोएडा एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। इधर अखिलेश राज में लखनऊ में पहली बार महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया गया है। उन्हें नोएडा में पीएसी की 49वीं वाहिनी की कमान सौंपी गई है। लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को हटाकर, दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. सिर्फ इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सेल्वा कुमारी को डीएम नियुक्त किया गया है। मैनपुरी में यशवंत राव को डीएम बनाया गया है। जबकि डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में जगदीश प्रसाद की नियुक्ति की गई है साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में सेना के कैंप पर गुरुवार तडके बडा आतंकी हमला हुआ। यह आतंकी हमला कुपवाडा के पंजगाम सेक्टर में स्थित सेना के कैंप पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार आतंकियों ने सेना के कैंप पर सुबह 4 बजे हमला किया। जिस जगह आतंकियों ने हमला किया, वहां सेना की तोपें रखी जाती है, यानी आतंकियों ने सेना के तोपखाने पर हमला किया। आतंकी सेना के कैम्प के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।  जबकि दो आतंकी अभी भी गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं इस हमले में सेना के तीन जवानों के भी शहीद होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में कैप्टन सहित तीन जवान शहीद हो गए हैं। रूक रूक कर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सेना ने भी दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नौहट्टा के सीआरपीएफ के कैंप पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी के हालात फिर से बिगड रहे हैं। सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन हो गया है। 70 वर्षीय खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई के हरकिशन दास अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुदासपुर से सांसद रहे विनोद खन्ना की निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।   आपको बता दें कि विनोद खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है। विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं, जो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। विनोद खन्ना ने अभिनय की शुरुआज 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाडी के एक छोटे गांव से पार्टी के विस्तार अभियान का शुभारंभ किया। इसी इलाक से 1960 के दशक के आखिरी बरसों में वामपंथी उग्रवाद शुरू हुआ था। अमित शाह ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि आप इतनी जोर से आवाज लगाएं कि कोलकाता तक सुनाई दे। उन्होंने कहा, यह वो जगह है, जहां से हिंसा की शुरूआत हुई थी, लेकिन आज नक्सलबाडी के गांव में कमल खिला हुआ देखता हूं, तो मन गदगद हो जाता है। शाह ने कहा कि नक्सलबाडी में आज मोदी जी के सबका साथ सबका विकास का नारा गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि वह यहां बीजेपी अध्यक्ष की हैसियत से नहीं, बल्कि पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर आए हैं।  बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मेरे जैसे 3.5 लाख कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बंगाल में आज अराजकता का दौर है, लेकिन मेरे एयरपोर्ट से यहां पहुंचने तक जनता में जो उत्साह मैंने देखा है, उससे लगता है कि बंगाल में कमल खिलने वाला है। शाह ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में भी विकास का सूर्य बहुत जल्दी उगेगा और भाजपा बंगाल को गरीबी से बाहर निकालने का काम करेगी। शाह ने कहा,तृणमूल कांग्रेस सोच सकती है कि वे मोदीजी के रथ को रोक सकते हैं, लेकिन वे इसे नहीं रोक सकते। वे हमें रोकने का जितना भी प्रयास करेंगे, उतना ही कमल और खिलेगा।  शाह ने मंगलवार को दार्जीलिंग जिले में एक आदिवासी परिवार के घर पर दोपहर का भोजन किया। शाह ने नक्सलबाडी इलाके के दक्षिण कटियाजोत गांव में राजू महाली के घर भोजन किया। उन्हें चावल, मूंग की दाल, परवल फ्राई, सलाद और पापड परोसे गए। अमित शाह के साथ पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष भी थे। बता दें,तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल सहित ओडिशा और तेलंगाना उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां अमित शाह तीन-तीन दिन बिताएंगे। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजरें टिकाते हुए वह उन राज्यों में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं, जहां यह परंपरागत रूप से कमजोर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है और राज्य की जनता को इस पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए। ममता ने कूच बिहार में एक जनसभा में कहा,हम भाजपा के हिंदुत्व को नहीं मानते जो लोगों को बांटता है। वे हिंदू नहीं हैं। वे हिंदुत्व को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा,मैं हिंदू हूं। मैं सभी धर्मो का सम्मान करती हूं। मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा सोमवार को लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। भाजपा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार हिंदुओं को राम नवमी जैसे धार्मिक उत्सव मनाने से रोक रही है और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। बंगाल को केंद्र से वित्तीय मदद पर चुप्पी क्यों... पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्था चटर्जी ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बंगाल को केंद्र से वित्तीय मदद ठुकराए जाने पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पार्था ने साथ ही भाजपा के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा बंगाल में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। पार्था चटर्जी ने कहा, उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला कि आखिर बंगाल को केंद्रीय अनुदान से महरूम क्यों रखा जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों को यह मिलता है। वे हर साल बंगाल को 40,000 करोड़ रुपये से क्यों वंचित रख रहे हैं? इस कर्ज के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि हमसे पहले राज्य की सत्ता में रही वाम मोर्चा की सरकार जिम्मेदार है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । एमसीडी चुनाव के नतीजे आज बुधवार को आने वाले हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहला रुझान थोडी देर में आने वाला है। गौरतलब है कि एमसीडी चुनावों के लिए 23 अप्रैल को 270 वार्डों में वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती के लिए कुल 35 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।  साउथ एमसीडी के लिए 13, नॉर्थ एमसीडी के लिए 16 और ईस्ट एमसीडी के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। ज्ञातव्य है कि एमसीडी चुनावों में बीजेपी कांग्रेस और आप पार्टी के बीच टक्कर है। हांलांकि एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी का कहना है कि उन्हें 220 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। इस बार चुनावों में आप पार्टी से अलग हुए योगेन्द्र यादव की स्वराज पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 23 अप्रैल को एमसीडी के लिए कुल 54 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी एक नंबर पर है और आप पार्टी दूसरे नंबर पर। वहीं एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार अनुमानों को पीछे छोडते हुए जनवरी-मार्च तिमाही के लाभ में 12.8 फीसदी की बढोतरी दर्ज की है। तेल-गैस तथा टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने कहा कि उच्च रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल मार्जिन के चलते मार्च तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 8151 करोड रूपये की यह बढोतरी दर्ज की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 11 रूपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,167 करोड रूपये रहा था। वहीं 2016-17 पूर्ण वित्त वर्ष में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 29,901 करोड रूपये कमाया। यह सालाना मुनाफा बीते वित्त वर्ष की तुलना में 18.8 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रति बैरल 11.5 डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन मिला।  रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो ने इसके ग्राहकों की संख्या में लगातार बढोतरी जारी है। 31 मार्च, 2017 तक इसके ग्राहकों की संख्या 10.89 करोड पर पहुंच गई। 5 सितंबर, 2016 को जियो की सेवा शुरू होने के बाद से यह दुनिया में सबसे तेज गति से बढने वाली कंपनी बन गई है। जियो ने सिर्फ 83 दिनों में 5 करोड ग्राहकों का आंकडा छू लिया था और 170 दिनों में इसके 10 करो़ड कस्टमर्स बन गए थे। इस तरह इसके रोजाना औसतन छह लाख यूजर जुडे। मुकेश अंबानी ने कंपनी के नतीजों पर कहा कि हम नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना अब तक का सर्वाधिक सालाना मुनाफा कमाया है। चालू परियोजनाओं के दम पर हमारा पोर्टफोलियो और मजबूत बनेगा और लंबी अवधि में हमारे मुनाफे में और वृद्धि होगी। फ्री में इंटरनेट देने वाली रिलायंस जियो को घाटा... रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली नई दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध घाटा अक्तूबर-मार्च अवधि में 22:5 करोड़ रुपये रहा है। यह ऐसा समय रहा है जब कंपनी ने कोई आय नहीं कि बल्कि लगातार ग्राहकों को प्रोत्साहन स्वरूप दो पेशकश की। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध घाटा 7:46 करोड़ रुपये था। उल्लेखनीय है कि जियो ने सितंबर 2016 में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। जियो हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैर-सूचीबद्ध इकाई है ऐसे में उसे अपनी तिमाही परिणाम घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरे वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का शुद्ध घाटा 31:37 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2015-16 में 15:71 करोड़ रुपये था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More