BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ISI एजेंट का खुलासा, पाकिस्तान को देता था सेना के मूवमेंट की जानकारी

ISI एजेंट का खुलासा, पाकिस्तान को देता था सेना के मूवमेंट की जानकारीनई दिल्ली । यूपी के फैजाबाद से गिरफ्तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) एजेंट आफताब से पूछताछ में बडा खुलासा किया है। आफताब ने बताया कि वह दिल्ली में बैठे आईएसआई के हैंडलर मेहरबान अली के संपर्क में आया था। पूछताछ में आईएसआई एजेंट आफताब ने बताया कि उसी के कहने पर वह सेना की जासूसी करता था। उसने सेना के मूवमेंट में जुडी जानकरी भी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी। 

आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह मेहरबान अली की मेहरबानी से ही दो बार पाकिस्तान गया था। जहां आईएसआई के अधिकारियों से उसकी मुलाकात हुई। उसके बाद उसे वहां जासूसी की ट्रेनिंग दी गई। आफताब के मुताबिक 1 मई 2014 को पहली बार वो वाघा बार्डर से लाहौर गया था। 

फिर वह पाकिस्तान के कराची में ग्रीन टाउन में अपने एक रिश्तेदार के यहां तीन माह तक रुका था। दिल्ली में बैठे मेहरबान अली के इशारे पर ही कराची में आफताब को आईएसआई के अधिकारियों ने ट्रेनिंग दी। फिर तीन माह बाद 29 नवम्बर 2014 को वह भारत लौट आया था। वापस आने के बाद वह मेहरबान अली से मिलता रहा। पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटे आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह मेहरबान अली को सेना की कई खुफिया जानकारी देता था। लखनऊ, फैजाबाद और अमृतसर में सेना और उनकी हर बटालियन के मूवमेंट की जानकारी कोड वर्ड के जरिए वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर को देता था। आफताब ने बताया कि 8 मई 2015 को वह दूसरी बार अटारी बार्डर से कराची गया था। उसे फिर से वहां ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद 28 जून को वह वापस भारत लौट आया था। इस बार वह मेहरबान अली के अलावा दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन के लगातार संपर्क में रहा।

मुंबई में बैठा अल्ताफ ही आफताब को जासूसी के बदले पैसा देता था। जिसे मुंबई से गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आफताब ने खुलासा किया कि उसे लखनऊ और फैजाबाद में सेना के मूवमेंट और बटालियन की पोस्टिंग सेना रेजिमेंट की ट्रेन से आने और जाने की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More