देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
देहरादून । बाबा केदारनाथ के कपाट आज खुल रहे हैं। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में तबाही हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा में केदारनाथ और आस पास के गांवों में भयंकर तबाही मची थी लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा में बहुत से लोग मारे गए और कई लापता हैं। प्राकृतिक आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा तो हुई लेकिन मंदिर के रास्ते में आई तबाही इतनी बडी थी कि उसे पटरी पर लाने में लंबा वक्त लग गया।
अब व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो गई है और भक्त एक बार फिर बाबा केदरानाथ के दर्शन कर सकेंगे। शिव योगियों से लेकर राजयोगी तक भगवान शिव के आदि धाम पहुंच गए हैं और कपाट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कपाट खुलते ही सबसे पहले बाबा के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। मंगलवार को जब ऊखी मठ से बाबा केदारनाथ की डोली मंदिर पहुंची तो जमकर नाचगाना हुआ। परंपरा के अनुसार छह कुमाऊं रेजिमेंट ने बैंड धुन से बाबा केदारनाथ का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी एमआई- 17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुचेंगे। इसके बाद वे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा करेंगे। केदारनाथ में पूजा और रूद्राभिषेक करने के बाद पीएम मोदी पतंजलि में योग रिसर्च इंस्टिट्यूट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत